बिहार चुनाव 2025 : ''कोइरी किंग' बने तेजस्वी यादव! सबसे अधिक RJD ने दिये टिकट, नीतीश कुमार को पीछे छोड़ा

Updated on 23-10-2025 02:17 PM
पटनाः इस बार का विधानसभा चुनाव में एक नया ट्रेंड उभरा है। कोइरी (कुशवाहा) जाति राजनीति केन्द्र में आ गयी है। इस जाति की आबादी सिर्फ 4.21 फीसदी है। लेकिन इसके बावजूद लगभग सभी दलों ने इस बार कोइरी जाति पर पहले से अधिक भरोसा जताया है। अचानक ही राजनीतिक दलों का कोइरी जाति के प्रति प्रेम उमड़ पड़ा है। कोइरी समुदाय को सबसे अधिक राजद ने 15 टिकट दिये हैं। इसके बाद जदयू का नम्बर है। जदयू ने 13 कोइरी उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के 7, कांग्रेस के 5 और भाकपा माले के 5 कोइरी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कोइरी समुदाय को टिकट देने में महगठबंधन आगे है। महागठबंधन ने 28 जब कि एनडीए ने 24 टिकट दिये हैं। राजद में यादव के बाद जो दूसरी प्रमुख जाति है वह कोइरी ही है।

राजद का नया समीकरण : यादव-कोइरी-मुस्लिम


बुजुर्ग और सेहत की समस्याओं से जूझ रहे लालू यादव अब पवेलियन में बैठ कर मैच देख रहे हैं। मैदान पर बैटिंग तेजस्वी कर रहे हैं। वे वक्त की मांग के हिसाब से नयी टीम बना रहे हैं। जीत की नयी रणनीति बना रहे हैं। उनकी कोशिश है कि यादव और मुस्लिम के साथ कोइरी को भी इस समीकरण में जोड़ा जाय। अगर यादव-कोइरी- मुस्लिम का नया समीकरण बनेगा तो सत्ता की राह आसान हो जाएगी। इस तथ्य का दूसरा पहलू ये है कि अगर कोइरी राजद से जुडेंगे तो जदयू कमजोर होगा। वह इसलिए क्यों कि अभी तक लव-कुश (कोइरी- कुर्मी) को जदयू का कोर वोटर माना जाता है।

यादव कम हुए, कोइरी बढ़े


राजद के 141 उम्मीदवारों में 51 यादव हैं। इस बार यादव प्रत्याशियों की संख्या कम हुई है। पिछले चुनाव में 58 यादव प्रत्याशी थे। यानी इस बार सात कम हैं। माना जाता है कि तेजस्वी यादव के प्रभाव से ऐसा हुआ। तेजस्वी अब पार्टी में अन्य जातियों को महत्व देना चाहते हैं। इस बार उन्होंने कोइरी जाति पर दांव खेला है। उन्होंने कोइरी जाति को अति पिछड़ी जातियों से भी अधिक अहमियत दी है। अति पिछड़ा वर्ग (कई जातियां) के जहां 14 उम्मीदवार हैं वही अकेले कोइरी जाति के 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

नीतीश के आधार मत में सेंध लगाने की कोशिश


इस मामले में नीतीश कुमार भी पीछे नहीं हैं। जदयू में कुर्मी जाति को सबसे अधिक प्रभावशाली माना जाता है। लेकिन इस बार नीतीश कुमार ने कोइरी जाति को कुर्मी से एक सीट अधिक दी है। जदयू में 13 कोइरी तो 12 कुर्मी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सन 2000 में उपेन्द्र कुशवाहा नीतीश कुमार की समता पार्टी से विधायक बने थे। वे जन्दाहा (अब महनार) से जीते थे। नीतीश कुमार और उपेन्द्र कुशवाहा एक साथ हुए। इसके बाद नीतीश कुमार ने कुर्मी-कुशवाहा (लव-कुश) की एकता पर बल देकर पार्टी को आगे बढ़ाया। राजद, जदयू के इसी बोट बैंक में सेंध लगाना चाहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.