बिहार चुनाव: NDA के वे चौंकाने वाले चेहरे, जिनके नाम ने कार्यकर्ताओं को भी कर दिया हैरान

Updated on 21-10-2025 01:40 PM
पटना: चुनावी राजनीति में जीत के समीकरण साधने के लिए राजनीतिक दल अक्सर अपने उम्मीदवार बदलते रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है जब पार्टी के उम्मीदवार का नाम सुनकर कार्यकर्ता ही चौंक जाते हैं। ऐसे कई नामों का विरोध भी होता है, और नाराज लोग कई बार नामांकन तक दाखिल कर देते हैं। कुछ गठबंधन में नाम वापसी का प्रयास सफल हो जाता है, तो कहीं शीर्ष नेता के दबाव में कार्यकर्ता चुप भी हो जाते हैं। लेकिन कई बार बागी किसी के प्रभाव में नहीं आते और विद्रोही के रूप में रणभूमि में डटे रहते हैं। आइए जानते हैं- बिहार चुनाव में NDA (एनडीए) के भीतर ऐसे ही कुछ चौंकाने वाले उम्मीदवारों के बारे में...


मैथिली ठाकुर (अलीनगर)

प्रख्यात गायिका मैथिली ठाकुर का अलीनगर से उम्मीदवार बनना सबसे चौंकाने वाले नामों में से एक है। यह सीट पहले VIP के मिश्री लाल यादव ने जीती थी, लेकिन बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए और हाल ही में उन्होंने बीजेपी से भी इस्तीफा दे दिया।
उनके इस्तीफे के बाद बीजेपी ने युवा गायिका मैथिली ठाकुर को टिकट दिया। हालांकि, इस सीट पर संजय सिंह लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। संजय सिंह स्थानीय राजनीति की गहरी समझ रखते हैं और कभी RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के करीबी माने जाते थे। वह राजनीतिक आयोजनों में भीड़ जुटाने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने संजय सिंह को मना लिया।कुम्हरार विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार बने संजय गुप्ता का नाम भी चौंकाने वाला था। ऐसा नहीं था कि इनका नाम प्रदेश चुनाव समिति ने चर्चा नहीं की थी। इस बात का जिक्र NBT ने अपनी रिपोर्ट में भी किया था, पर इस समिति से बाहर के कद्दावर नेता ने मेरे इस नाम पर सवाल खड़ा किए थे। वैसे यहां से सुशील मोदी के परिवार के किसी सदस्य, स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय और एमएलसी संजय मयूख के नाम की चर्चा बड़ी जोर शोर से थी। पर छींका तो संजय गुप्ता के नाम पर टूटा। वैसे संजय गुप्ता बीजेपी का एक सक्रिय नाम है। इन्होंने सुशील मोदी और अरुण सिन्हा की देखरख में राजनीति की है। अरुण सिन्हा इनके लिए प्रस्तावक भी बने।

रत्नेश कुशवाहा (पटनासाहिब सीट)

पटनासाहिब से रत्नेश कुशवाहा का नाम भी चौंका गया। इस नाम का भी जिक्र NBT की रिपोर्ट में किया गया था। प्रदेश चुनाव समिति ने इस नाम पर विचार किया। बाद में यह कहकर चर्चा आगे बढ़ा दी कि वर्तमान विधायक नंदकिशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष भी हैं, इसलिए यह सीट केंद्रीय चुनाव समिति के लिए छोड़ दी गई। यहां से सम्राट चौधरी के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन अंततः टिकट रत्नेश कुशवाहा को मिला।

महेश पासवान (अंगियांव सीट)

महेश पासवान को अंगियांव विधासनसभा सीट से टिकट मिलना सबको चौंका गया। चौंकाने वाली बात यह थी कि वह हर बार विधायक के उम्मीदवार होते थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिलता था। इस बार भी मान लिया गया था कि उनका नाम केवल पैनलों तक ही सीमित रहेगा। लेकिन, एक गरीब आदमी और कार्यकर्ता महेश पासवान को टिकट देकर बीजेपी ने अच्छा संदेश दिया।

बक्सर से आनंद मिश्रा

बक्सर से आनंद मिश्रा को टिकट देना चौंका गया। चौंकने की वजह यह थी कि जिस आनंद मिश्रा ने बक्सर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़कर बीजेपी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री अश्वनी चौबे की हार का कारण बने, उन्हें बीजेपी पुरस्कृत कर विधानसभा चुनाव लड़ाएगी यह असंभव सा लग रहा था।

डुमरांव सीट से एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह

राहुल सिंह को जदयू ने डुमरांव से टिकट देकर सबको चौंकाया। ये राहुल सिंह कुछ ही दिन पहले जदयू में शामिल कराए गए। इनके नाम की घोषणा ने भी प्रारम्भ में चौंकाया, पर बाद में पता चला कि ये दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह के भाई हैं। इसलिए इन्हें डुमरांव से चुनाव लड़ाया गया।

अमौर में साबिर अली को टिकट

अमौर सीट से पहले पहले पूर्व विधायक सबा ज़फर को, फिर पूर्व राज्यसभा सदस्य साबिर अली को सिंबल दिया गया। साबिर अली एक आपराधिक छवि वाला किरदार माने जाते हैं। इस वजह से लग रहा था कि यह परिवर्तन होगा। लेकिन बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह की पहल पर इस घटनाक्रम का रविवार दोपहर को पटाक्षेप हुआ और टिकट साबिर अली को मिला। इस फैसले ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गहरे आश्चर्य में डाल दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.