भाजपा ने कांग्रेस के विज्ञापन को बताया भ्रामक, निर्वाचन आयोग से की शिकायत

Updated on 06-04-2024 12:30 PM
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग पहुंचकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी किए गए एक विज्ञापन को भ्रामक बताया। पार्टी ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी शिकायत में कहा कि कांग्रेस ने एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें एक व्यक्ति को भाजपा के ध्वज में प्रयुक्त किए जाने वाले केसरिया और हरे रंग को वाशिंग मशीन से निकलते हुए दिखाया गया है। उक्त व्यक्ति भाजपा के ध्वज के रंग का गमछा पहने हुए है, जिसमें पार्टी के चुनाव चिह्न ‘‘कमल‘‘ को उल्टा दर्शाया गया है।

भाजपा का चुनाव चिह्न उल्टा दिखाया

भाजपा ने शिकायत में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने यह विज्ञापन षड्यंत्रपूर्वक एवं द्वेष भावना से प्रकाशित कराया है। कांग्रेस मतदाताओं को भाजपा का चुनाव चिह्न उल्टा दिखाकर भ्रमित कर भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। भाजपा के चुनाव चिह्न से छेड़छाड़ करना और मतदाताओं को भ्रमित करने का कांग्रेस ने घोर अपराध किया है। अतः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी भ्रामक विज्ञापन पर निर्वाचन आयोग तत्काल रोक लगाकर कार्रवाई करे। निर्वाचन आयोग में भाजपा चुनाव समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक एसएस उप्पल ने शिकायत की है।

मतदान जागरुकता कार्यक्रम अभियान

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को मतदान में कम सहभागिता विषय पर सम्मेलन में कहा कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाया जाए, बूथवार कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रहे, जहां पिछले चुनावों में कम मतदान हुआ था। इसमें प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन सहित अन्य अधिकारियों ने वर्चुअली भाग लिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा निर्वाचन में जिन 26 जिलों के 75 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम था, वहां मतदाता जागरुकता वाहन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत लघु फिल्म, स्लोगन, पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को मतदान का महत्व और लोकतंत्र में उनके एक वोट की क्या कीमत है, के बारे में बताया जा रहा है। रहवासी समितियों के साथ भी बैठक कर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.