रायपुर की 7 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने एक साथ भरा नामांकन

Updated on 31-10-2023 01:05 PM

रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के सभी सातों प्रत्याशियों ने सोमवार को कलेकटोरेट परिसर पहुंचकर अपनी अपनी विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। रायपुर दक्षिण विधानसभा से बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। वहीं पश्चिम से राजेश मूणत, उत्तर से पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण से मोतीलाल साहू, अभनपुर से इंद्रकुमार साहू, आरंग से गुरु खुशवंत साहेब और धरसीवां से भाजपा ने छत्तीसगढ़ी सीने स्टार अनुज शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा के सभी प्रत्याशी आज दोपहर रैली की शक्ल में अपने अपने विधानसभा से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे। सभी 7 प्रत्याशी एक साथ रथ में सवार होकर रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओ सहित रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने रवाना हुए। उनके साथ लगभग 30 हजार से अधिक समर्थक सड़को पर भाजपा का झंडा थामे हुए थे पूरी सड़क समर्थकों से खचाखच भरी हुई थी।

बृजमोहन अग्रवाल ने नामांकन दाखिल करने के पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में चारो तरफ अब भाजपा का जोर है। भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहे अपार जनसमर्थन को देखते हुए मैं अस्वस्त हूं की जनादेश अब कमल के पक्ष में है हम पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं ।

नामांकन दाखिल कर निकले राजेश मूणत से पत्रकारों ने सवाल करते हुए पूछा की आज कांग्रेस द्वारा एक और घोषणा की गई है। भाजपा का घोषणा पत्र कब आएगा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की घोषणावीर मुख्यमंत्री 5 वर्षो से घोषणा ही तो कर रहे हैं। वह भी किश्तों में कांग्रेस ने 36 प्रकार के तमाम वादे जनता से किए मगर एक भी वादा धरातल पर पूर्ण नहीं हुआ। इसका प्रमाण तो स्वयं कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री ने दिया है उन्होंने माना है की हम जनता से किए वादों को पूरा करने में सफल नहीं हुए हैं। यदि इतने ही वादे पूरे करने वाली सरकार है तो पहले शराबबंदी का वादा पूरा करे , अनियमित कर्मचारियों का नियमतीकरण करके वादा पूरा करें , प्रदेश के हर घर का बिजली बिल हाफ करने का वादा पूरा करें , सभी पंजीकृत बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरा करें , पुलिस परिवार से किए गए तमाम वादे पूरा करके दिखाएं  ऐसे ना जाने कितने ही वादे इस घोषणावीर कांग्रेसी नेताओ द्वारा गंगाजल हाथ में लेकर किए गए लेकिन हर वादे में छत्तीसगढ़ की जनता ठगा सा महसूस कर रही है और निश्चित ही अब प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा हैं जनता के सामने इनके वादों का मुखौटा उतर चुका है और कांग्रेस की असलियत जनता के सामने आ चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.