भाजपा ने दिग्विजय की चुनाव आयोग में की शिकायत, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

Updated on 08-11-2024 01:13 PM
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा बुधनी विधानसभा उपचुनाव में दौरान भड़काऊ भाषण देने की चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा ने मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि बुधनी विधानसभा उपचुनाव की एक सभा के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री के क्षेत्र में किसानों को डीएपी खाद के लिए जूझना पड़ रहा है।

दुष्प्रचार कर रहे दिग्विजय

भाजपा ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह किसानों को लेकर इस तरह के झूठे भाषण देकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सीहोर जिले में कई हजार किसान बंधु रहते हैं, लेकिन किसी ने भी खाद-बीज की किल्लत की शिकायत नहीं की है। दिग्विजय सिंह जानबूझकर भड़काऊ भाषण देकर शांतिपूर्ण हो रहे चुनाव में व्यवधान डालने का प्रयास कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार करने से रोकें

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत में कहा है कि चुनाव आयोग दिग्विजय सिंह पर बुधनी एवं विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार पर प्रतिबंध लगाए, ताकि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से बचाया जा सके। निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देने वाले भाजपा प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.