छह नेताओं की हत्‍या पर भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Updated on 24-10-2023 04:42 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ में छह भाजपा नेताओं की हत्या के मामले को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने इस मामले में गृह सचिव और डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) को हटाने की मांग की है। पार्टी ने इस संबंध में राजधानी स्थित निर्वाचन कार्यालय को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में भाजपा ने उल्लेख किया है कि जनवरी से लेकर अब तक छह भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। 16 जनवरी को बस्तर में भाजपा जिला मंत्री बुधराम करटाक, पांच फरवरी को बीजापुर के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम, 10 फरवरी को नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष सागर साहू, 11 फरवरी को भाजपा नेता रामधार अलामी और 14 अक्टूबर को चंद्रशेखर गिरी की कुरुद में हत्या कर दी गई।

भाजपा ने कहा कि इन्हीं स्थितियों को देखते हुए पार्टी ने अगस्त महीने में ही चुनाव आयोग को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की स्थितियों के बारे में अवगत कराया था। पार्टी के राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, रायपुर सांसद सुनील सोनी, चुनाव आयोग संपर्क समिति के डा. विजय शंकर मिश्रा व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने शिकायत को लेकर आयोग को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में केंद्रीय सुरक्षाबलों (सेंट्रल फोर्स) की तैनाती की जाए।

भय का माहौल बनाकर डराने का प्रयास
भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि मतदाताओं को आतंकित करने के उद्देश्य से कांग्रेस राजनीतिक टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम दे रही है। हाल ही में 20 अक्टूबर को नक्सल प्रभावित इलाके मोहला-मानपुर में भाजपा नेता बिरझू तारम की निर्दयता से गोली मारकर हत्या कर दी गईI

चुनाव की घोषणा के पूर्व से ही प्रदेश में आतंक का माहौल बनाने के उद्देश्य से ऐसी कई आपराधिक घटनाओं को जाम दिया गया है। कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक दलों के 35 से अधिक नेताओं की हत्या को स्वीकार किया है, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद पुलिस प्रशासन ने इन राजनीतिक टारगेट किलिंग की घटनाओं को सामान्य घटना बताकर गंभीर कार्रवाई नहीं की I


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.