BJP-कांग्रेस कैंडिडेट 18 अप्रैल को भरेंगे नॉमिनेशन:भोपाल लोकसभा सीट पर अब तक 4 नामांकन आए, चिल्लर लेकर पहुंचे रहे कैंडिडेट

Updated on 16-04-2024 12:28 PM

भोपाल लोकसभा सीट के लिए नॉमिनेशन का मंगलवार को तीसरा दिन है। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टोरेट में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह नामांकन लेंगे। अब तक कुल 4 नॉमिनेशन भरे जा चुके हैं, जबकि 28 लोगों ने फॉर्म लिए हैं। 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

नामांकन के लिए यूं तो 4 दिन है, लेकिन एक दिन छुट्‌टी होने से नामांकन नहीं लिए जा सकेंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सिर्फ 3 दिन ही मिलेंगे। 16, 18 और 19 अप्रैल को ही नामांकन जमा हो सकेंगे। नॉमिनेशन के चलते कलेक्टोरेट के 100 मीटर के दायरे में बेरिकेडिंग की गई है। 40 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।

एक ही दिन फॉर्म जमा करेंगे शर्मा-श्रीवास्तव
बीजेपी उम्मीदवार शर्मा 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले सुबह 10.30 बजे सोमवारा स्थित भवानी मंदिर से शर्मा की नामांकन रैली शुरू होगी। रैली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल होंगे। कांग्रेस कैंडिडेट श्रीवास्तव भी इसी दिन नामांकन दाखिल करेंगे। वे भी रैली के रूप में नामांकन भरने पहुंचेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत स्थानीय नेता भी शामिल होंगे।

अब तक 55 हजार की चिल्लर जमा कर चुके
नामांकन के साथ 25 हजार रुपए की राशि भी जमा की जा रही है। यह राशि चिल्लर के रूप में भी जमा कराई जा रही है। 12 अप्रैल को कैंडिडेट मुदित भटनागर ने पहला नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने जमा कराई 25 हजार रुपए की राशि में 6 हजार रुपए की चिल्लर जमा की थी। इनमें एक, दो, पांच और दस रुपए की चिल्लर शामिल हैं। इसे गिनने में 5 कर्मचारियों को एक घंटा का समय लगा था।

सोमवार को मानव समाधान पार्टी के प्रत्याशी संजय सरोज ने 25 में से 24 हजार रुपए की राशि 1, 2, 5, 10 और 20 रुपए के सिक्कों के रूप में जमा कराई। यह चिल्लर 4 साल के दौरान इकट्ठा की गई थी। एक अन्य प्रत्याशी ने 5 रुपए के सिक्कों के रूप में 25 हजार रुपए की राशि जमा की। हालांकि, दोनों के ही नामांकन जमा नहीं हो सके, क्योंकि चिल्लर गिनने में ही नॉमिनेशन का वक्त निकल गया था। वे मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

अब तक ये उम्मीदवार जमा कर चुके नामांकन
अब तक 4 कैंडिडेट- मुदित भटनागर, रामप्रसाद पटेल, अंकित राय और धनराज सेंडे नामांकन भर चुके हैं, जबकि अब तक 28 नामांकन फार्म खरीदे जा चुके हैं।

4 नॉमिनेशन भर सकेंगे कैंडिडेट

एक कैंडिडेट अधिकतम 4 नॉमिनेशन फॉर्म भरे सकेंगे।

नॉमिनेशन के साथ निर्धारित प्रपत्र में एक शपथ पत्र भी देना होगा।

शपथ पत्र में उम्मीदवार को अपने आपराधिक प्रकरणों की जानकारी भी देनी होगी। ताकि, मतदाता ऐसे उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि के बारे में भी जान सकें।

राजनीतिक दलों को समाचार पत्र एवं टीवी चैनल में आपराधिक प्रकरण वाले उम्मीदवार के चयन का आधार बताते हुए 3 अलग-अलग तारीखों में उद्घोषणा भी प्रकाशित करानी होगी।

कैंडिडेट समेत 5 लोगों को एंट्री

नामांकन दाखिल करने के दौरान कैंडिडेट को अधिकतम 3 वाहन एवं अभ्यर्थी सहित अधिकतम 5 व्यक्तियों की अनुमति रहेगी।

मतदान के दिन कैंडिडेट, उसके इलेक्शन एजेंट और कैंडिडेट के इलेक्शन एजेंट, वर्कर या पार्टी वर्कर को संपूर्ण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए केवल एक-एक वाहन की अनुमति रहेगी।

सभी वाहनों की अनुमति लेकर अनुमति पत्र/पास वाहन की विंड स्क्रीन पर मूलतः प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

रैली के लिए किराए पर लिए गए व्यावसायिक वाहनों के लिए सभी खर्च प्रचार व्यय लेखे में शामिल किया जाएगा।

कैंडिडेट द्वारा भाग ली गई रैली, प्रदर्शित फोटो, मंच साझा करने आदि पर किए गए सभी व्यय भी प्रचार व्यय लेखे में जोड़े जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.