रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने कहा, यह स्थानीय मुद्दों पर लड़ने वाला चुनाव है। भाजपा की रणनीति सिर्फ ध्रुवीकरण की रणनीति है। छत्तीसगढ़ में यह एक मुद्दाहीन पार्टी है। भाजपा के चुनावी भाषणों में सिर्फ ध्रुवीकरण का मुद्दा है।
जयराम रमेश ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री गलती से भी सच नहीं कह सकते। यह बोलने का साहस मैं ही कर सकता हूं। मैंने संसद में भी यह बात कही है। ऐसे कई उदाहरण है। बस्तर के स्टील प्लांट नगरनार का सच यही है।केंद्र इसे निजी हाथों में सौंपना चाहते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण हो रहा है। छत्तीसगढ़ में यह पहला मिसाल नहीं है। कोरबा में बालको प्लांट का निजीकरण हो चुका है। केंद्र सरकार की नीति निजीकरण की नीति है।
संघीय ढांचे का पालन नहीं हो रहा। भेदभाव की राजनीति केंद्र सरकार कर रही है। जहां भाजपा की सरकार नहीं वहां भेदभाव का जवाब जनता चुनाव के समय देगी। भरोसे की सरकार के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है।
हमने गारंटी दी है। यह कागज की बात नहीं है। हमने जो कहा, वह लागू हुआ है। अब तक हमने 17 गारंटी दे दिया है। किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवाओं, महिलाओं के लिए हमारी गारंटी में सब कुछ है। गैस सिलेंडर में 500 रुपये सब्सिडी महिलाओं के खाते में आएगी। छत्तीसगढ़ में 2800 रुपये में धान खरीदी हो रही है। उत्तरप्रदेश में बमुश्किल 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल है।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…