भाजपा सांसद बोले- डिलीवरी डेट बताओ, पहले ही उठवा लेंगे:सीधी में गर्भवतियों ने मांगी थी सड़क

Updated on 12-07-2025 01:27 PM

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में खराब सड़क को लेकर 8 गर्भवती महिलाओं के मोर्चा खोलने पर भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जवाब दिया है। उन्होंने इनकी अगुआई कर रही बघेली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू से कहा कि हर डिलीवरी की एक्सपेक्टेड डेट होती है। उसके एक हफ्ते पहले ही उठवा लेंगे।

इधर, PWD मंत्री ने इस मामले पर कहा कि सोशल मीडिया पर किसी ने एक पोस्ट डाल दी तो क्या हम सड़क बनाने के लिए डंपर लेकर वहां पहुंच जाएंगे। सीमेंट कांक्रीट का प्लांट लेकर पहुंच जाएंगे। ये संभव नहीं है।

बता दें कि 9 माह की गर्भवती लीला साहू ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने गांव की कच्ची और कीचड़ भरी सड़कों की समस्या उठाई थी। उन्होंने बताया कि खराब सड़क के कारण अस्पताल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लीला एक साल से गांव में पक्की सड़क की मांग कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मदद की गुहार लगाई।

सांसद बोले- उनकी इच्छा, अस्पताल में भर्ती हो जाएं भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने लीला साहू से कहा कि उनकी इच्छा है तो आकर भर्ती हो जाएं। हम सब सुविधा देंगे। हमारी सरकार भोजन, पानी भी देती है। सब कुछ कराती है। मैं समझता हूं। इसे सामने रखकर बात करना...कोई उचित बात नहीं है।

कई रोड 10 साल से बन रही हैं। कहीं-कहीं फॉरेस्ट की आपत्ति की कारण काम रुका है। दरअसल, खड्‌डी खुर्द ग्राम पंचायत की चर्चित यू-ट्यूबर लीला साहू के बयान को लेकर उनसे पत्रकारों ने सवाल किया था। इसके बाद उन्होंने यह जवाब दिया।

गर्भवतियों की डिलीवरी की व्यवस्था करेंगे भाजपा सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि उस गांव की जो सड़क है जो चुरहट और धौनी विधानसभा को जोड़ती है। हम लोगों को मालूम है, उसके लिए क्या कर रहे हैं। रही बात डिलीवरी की तो उस गांव में बहुत सारी महिलाएं होंगी, जिनकी डिलीवरी भी हुई होगी। आज तक ऐसी घटना हुई क्या? मोहन यादव की सरकार है मध्यप्रदेश में। आज जरूरत पड़े तो मरीज को हेलिकॉप्टर, हवाई जहाज से भी उड़ाकर ले जाते हैं और इलाज कराते हैं। हमारे पास एंबुलेंस हैं। हमारे पास सुविधाएं हैं। वहां पर आशा कार्यकताएं हैं। हम व्यवस्था करेंगे, उसके लिए। उसमें क्या चिंता की बात है।

मैं सड़क नहीं बनाता, इंजीनियर बनाता है उन्होंने कहा कि किसी को सोशल मीडिया में छाना है तो आप कुछ भी कर सकते हैं। हर गांव में ऐसा होगा। सड़क मैं नहीं बनाता हूं। सड़क इंजीनियर बनाता है। उसका सर्वे होता है। कोई ठेकेदार बनाता है। DPR होता है। उसके बहुत सारे प्रोजेक्ट होते हैं। वैसे भी दो-तीन साल लगता है। वह सड़क जो आप कह रहे हैं, उसके लिए हमारा डे टु डे ...कि अगर बनेगी तो किस दिन निविदा निकलेगी। हमारे जो प्रधानमंत्री सड़क योजना के इंजीनियर हैं। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की होगी। वह आपके पास भी गई होगी।

PWD कौनसी सड़क बनाएगा, इसकी एक प्रक्रिया मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सीधी में एक लीला साहू हैं, तो सोशल मीडिया पर डिमांड आ गई। ऐसे तो ना जाने कितने लोग हैं, जिनकी डिमांड है तो आपको क्या लगता है? PWD का बजट इतना होता है? या किसी भी विभाग के पास इतना पैसा होता है? किसी ने एक पोस्ट किसी जगह पर डाल दी और हम सड़क बनाने पहुंच जाएंगे। PWD कौन-सी सड़क बनाएगा, कौन-सी नहीं बनाएगा यह प्रक्रिया भी संविधान के तहत, कानून के तहत तय हुई है।

लोगों को कठिनाइयां, हर विभाग की अपनी सीमाएं मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि राज्यों ने उस पर भी चीजें तय कर रखी है कि अगर वह ग्रामीण क्षेत्र है तो कौन सड़क बनाएगा? ऐसे अलग-अलग चीजें हैं। मैं इससे इनकार नहीं करता कि लोगों को कठिनाइयां नहीं हैं। कठिनाइयां लोगों को होंगी, लेकिन तब भी विभाग की अपनी सीमाएं होती हैं। पहले की तुलना में अगर बजट में कमी हो तो आपका कहना का अधिकार है। बजट में भी कमी नहीं है डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में। सड़कों की लंबाइयां भी हम लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री गति शक्ति के साथ उसे जोड़ रहे हैं। आने वाले समय में हमारी बड़ी योजनाएं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.