बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया विधायिकी से इस्तीफा, बांकीपुर सीट के लोगों के लिए लिखी भावुक करने वाली चिट्ठी

Updated on 30-03-2026 11:20 AM
पटना: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी विधानसभा सीट बांकीपुर से बतौर विधायक इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी के बिहार अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसकी पुष्टि कर दी है। संजय सरावगी ने कहा कि नितिन नवीन ने अपना इस्तीफा उन्हें कल यानी रविवार को ही सौंप दिया था।


'नितिन नवीन ने कल ही लिख दी थी इस्तीफे की चिट्ठी'

संजय सरावगी ने कहा कि ' नितिन नवीन बांकीपुर के विधायक के पद से आज इस्तीफा देंगे। ऐसे में समय से आज यानी 30 मार्च को नितिन नवीन का इस्तीफा हो जाएगा। नितिन नवीन ने मुझे अपना इस्तीफा कल ही सौंप दिया था। मैं नितिन नवीन का इस्तीफे की चिट्ठी राज्यपाल को दे रहा हूं। नितिन नवीन ने रविवार होने के चलते कल इस्तीफा नहीं दिया था। वो असम के दौरे पर जा रहे थे, इसीलिए उन्होंने अपना इस्तीफा मुझे सौंप दिया।'

नितिन नवीन ने लिखी बांकीपुर सीट के वोटरों के लिए चिट्ठी

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया पर बांकीपुर सीट के वोटरों और समर्थकों के लिए एक बड़ी चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि 'जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। पिछले 20 वर्षों में पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है।'

नितिन नवीन ने अपनी भावुकता चिट्ठी में बयां की

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पूरी चिट्ठी आप ऊपर पढ़ सकते हैं। हालांकि इसमें उन्होंने भावुक करने वाली बातें भी लिखी हैं। चिट्ठी के एक पैराग्राफ में नितिन नवीन ने लिखा है कि 'मैंने यह हमेशा कहा है कि जनता ने मुझे समस्याएं भी बताई, और उन समस्याओं के समाधान का रास्ता भी मुझे जनता ने ही दिखाया। कार्यकर्ताओं ने मुझे भाई के रूप में, परिवार के सदस्य के रूप में और अभिभावक के रूप में अंगुली पकड़कर आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। मैं पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि जो परिवार का भाव उन्होंने मुझे दिया है, उसका मैं सदैव सम्मान करता रहूंगा। आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।'

अब राज्यसभा सदस्य बनेंगे नितिन नवीन

16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में नितिन नवीन निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। माना जा रहा है कि खरमास बाद यानी 14 अप्रैल या उसके बाद किसी भी दिन नितिन नवीन राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ले लेंगे। वहीं सीएम नीतीश कुमार के भी उनके साथ ही राज्यसभा सदस्य की शपथ लेने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसके बाद बिहार में नई सरकार भी अपना आकार ले लेगी। हालांकि सीएम कौन होगा, इस पर न बीजेपी ने पत्ते खोले हैं और न ही जदयू या NDA के किसी सहयोगी दल ने।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.