भाजपा का स्थापना दिवस आज, एक लाख कांग्रेसियों को ज्वाइन कराने का दावा, दिग्विजय के करीबी रामलाल ने थामा 'कमल'

Updated on 06-04-2024 12:23 PM

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। इस खास मौके पर पार्टी संगठन द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश एवं जिला कार्यालयों पर विशेष सजावट की गई है। भाजपा के स्‍थापना दिवस का प्रदेश में मुख्‍य कार्यक्रम भोपाल में पुरानी आरटीओ बिल्‍डिंग में स्‍थित पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय पर हुआ, जहां कुछ देर पहले मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव व प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी का ध्‍वज फहराया। इस कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डा. सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश के सभी 64,523 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वज फहराते हुए भाजपा की रीति-नीति का प्रसार किया जा रहा है।

पूर्व विधायक रामलाल मालवीय समेत अनेक नेता भाजपा में शामिल

इस मौके पर उज्जैन के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता रामलाल मालवीय सहित तीन दर्जन से अधिक कांग्रेस नेता हुए भाजपा में शामिल हो गए। रामलाल मालवीय दिग्विजय सिंह के करीबी नेता माने जाते हैं और वह दो बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर रमेश चन्द्र सक्सेना ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

लाभार्थियों से संपर्क

ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल के बूथ पर पहुंचकर लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। इसके साथ-साथ आज बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें अन्य पार्टी के नेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं बूथ के गणमान्यजनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को कार्यकर्ता संगठन एप के माध्यम से तत्काल अपलोड करेंगे।

व्यापक सदस्यता अभियान

भाजपा की ओर से स्थापना दिवस पर आज एक लाख कांग्रेसियों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का दावा किया गया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर होगा। सदस्यता अभियान के लिए छिंदवाड़ा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे तो भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। भाजपा द्वारा स्थापना दिवस मनाने के लिए बूथ स्तर पर बीते कई दिनों से भव्य तैयारी की जा रही है।

बूथ स्तर पर कार्यक्रम

प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं को बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क और संवाद किया गया है। उन्हें पार्टी की सदस्यता लेने के लिए तैयार किया गया है। नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि एक दिन में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सदस्यता का यह कीर्तिमान होगा।

जानिए न्यू ज्वाइनिंग टोली के बारे में

भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए बनाया गया एक विशेष प्रकोष्ठ है। यह अन्य दलों के नेताओं से संवाद कर उनकी भाजपा में सदस्यता आदि के लिए समन्वय करता है।

ये हो चुके भाजपा में शामिल

यहां पर यह बता दें कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश पचौरी सहित कांग्रेस के कई नेता भाजपा का दाम थाम चुके हैं। वहीं कमल नाथ के करीबियों में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, उनके पुत्र अजय सक्सेना, सैयद जाफर, छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक रहे कमलेश शाह, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके, भाजपा में शामिल हो चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.