भाजपा का घोषणा पत्र होगा खरा सोना: हिमंता बिस्वा सरमा

Updated on 02-11-2023 01:29 PM

रायपुर। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा गुरूवार को छत्तीसगढ़ के 2 विधानसभा में धुंआधार चुनावी प्रचार-प्रसार करेंगे। 6 रोड शो और 1 चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। मानपुर, मोहला और खुज्जी विधानसभा में रोड शो कर जनसभा लेंगे। कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए हिमंता सरमा ने भूपेश है तो भरोसा है वाले बयान पर कहा, भूपेश बघेल है तो भरोसा है, लेकिन ये नारे के लिए कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि सभी पोस्टर बैनर में से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम हटाना चाहिए.

भूपेश बघेल के सीएम चेहरे वाले बयान पर सीएम बिस्सा ने पलटवार करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ का चुनाव भूपेश बघेल के नाम में हुआ था। इस वर्ष के चुनाव में भूपेश बघेल का नाम रिप्लेस होते जा रहा है।  कांग्रेस भी उन्हें धीरे-धीरे सीएम पद से हटा रही है। सीएम तो उन्हें प्रमोट नहीं करना है, क्योंकि सीएम तो बीजेपी बनाएगी।

बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर हिमंता ने कहा, अच्छी चीज के लिए तो इंतजार थोड़ा करना ही होता है। भूपेश बघेल और कांग्रेस जो घोषणा कर रही है, उसका कोई महत्व नहीं है। बीजेपी जो घोषणा पत्र जारी करेगा। वह खरा सोना होगा। बीजेपी सही समय पर सही फैसला लेगी। ऑनलाइन को हम ऑफलाइन नहीं करेंगे।  इस बार बीजेपी अच्छा घोषणा पत्र जारी करेगा। थोड़ा इंतजार कीजिए, बहुत ही बेहतर घोषणा पत्र जारी होगा।

धर्मांतरण के मुद्दे लेकर सीएम हिमंता ने कहा, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कोई मुद्दा नहीं है। यह एक सामाजिक मुद्दा है। यह बहुत बड़ा मुद्दा है। यह हमारे खिलाफ एक आपराधिक साजिश हो रहा है। छत्तीसगढ़ को यदि बचाना है तो कोई ना कोई बड़ा कानून व्यवस्था धर्मांतरण के खिलाफ लेना ही होगा। धर्मांतरण लालच के साथ नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री से अगर सवाल करू तो भूपेश बघेल खुद भी धर्मांतरण के खिलाफ ही होंगे।

ईडी, सीबीआई को लेकर सीएम सरमा ने कहा, छत्तीसगढ़ के अधिकारी को क्यों आखिरकार अब तक जमानत नहीं मिलती। गिरफ्तार तो ईडी ने किया, सीबीआई ने किया। चलो ईडी, सीबीआई तो गलत है, लेकिन क्या अब कोर्ट भी गलत हो गई। अगर मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने बेल नहीं दी तो क्या आप अभी बोलेंगे कि सुप्रीम कोर्ट भी गलत है। ईडी और सीबीआई तो कई लोगों को अरेस्ट करता है। केवल 24 घंटे अपने हिरासत में रख सकता है। 24 घंटे के बाद उसे व्यक्ति को अदालत में पेश किया जाता है, अदालत उसे कस्टडी देता है। जेल में उन्हें गेस्ट बनाकर कौन रखते हैं। अदालत रखते हैं, यदि अगर आप कोर्ट के खिलाफ भी सवाल करते हैं तो आप महान हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.