'उस व्यक्ति को दोष देना जो गुजर चुका है...' सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने रिया चक्रवर्ती को दिया मुंहतोड़ जवाब!

Updated on 07-10-2023 03:23 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक बार फिर से दिवंगत एक्टर और अपने बॉयफ्रेंड रहे सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बातचीत की। उन्होंने अपनी बेबसी का जिक्र किया कि कैसे सुशांत की मौत के बाद उन्हें जिल्लत झेलनी पड़ी। उन्होंने सुशांत की मेंटल हेल्थ को लेकर भी खुलासा किया था कि वो मानसिक रूप से बीमार थे। रिया ने ये भी बताया कि उन्हें पता था कि सुशांत किस दौर से गुजर रहे थे। रिया की इस बयानबाजी के बाद अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बिना नाम लिए रिया को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Sushant Singh Rajput की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई की कुछ पुरानी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बच्चों संग मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सुशांत की 3 फोटो शेयर की है। इसे पोस्ट करते हुए श्वेता ने इशारों में रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है।
 

सुशांत की बहन ने इशारों में रिया पर किया हमला

श्वेता सिंह कीर्ति लिखती हैं, 'उस व्यक्ति को दोष देना जो गुजर चुका है... जो अब अपना बचाव नहीं कर सकता। मुझे हैरानी है कि आप अपनी अंतरात्मा को क्या उत्तर देंगे! मेरे भाई का दिल साफ है और वो लाखों लोगों के दिलों में धड़क रहा है। हमें सामने आकर कुछ भी कहने की जरूरत महसूस नहीं होती, क्योंकि लोग सच्चाई महसूस कर सकते हैं।'

श्वेता ने लिखा- वो कभी नहीं मरेगा...

सुशांत की बहन आगे लिखती हैं, 'भाई था, भाई है और हमेशा हमारा गौरव रहेगा! उसने हर दिल में जो प्यार जगाया है.. वो कभी नहीं मरेगा!! हम उसके न्याय के लिए लगातार लड़ेंगे।'

'उसके मानसिक रूप से बीमार होने के बारे में सच्चाई जानती हूं'
रिया ने सुशांत की मेंटल हेल्थ के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं कभी भी इस बात की सच्चाई नहीं जान सकी कि आखिर किस वजह से उसने वो कदम उठाया। मैं उसके दिमाग में नहीं रहती थी। लेकिन मैं उसके मानसिक रूप से बीमार होने के बारे में सच्चाई जानती हूं, मैं इस बारे में सच्चाई जानती हूं कि वह किस दौर से गुजर रहा था।'

रिया चक्रवर्ती ने ये सब भी कहा था

रिया चक्रवर्ती ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023 में कहा कि लोग उन्हें अलग-अलग नजर से देखते हैं। कोई उन्हें सुशांत का कातिल मानता है और कोई ये सोचता है कि इतना गलत करने के बाद भी बिंदास तरीके से कैसे रहती है! जेल में करीब 6 हफ्ते तक रहने वाली रिया ने इन सवालों का जवाब नहीं दिया कि क्या उन्होंने सुशांत को ड्रग्स दिया था! उन्होंने सुशांत को लेकर कहा, 'वो छोटे शहर से आए थे, उन्होंने अपनी पहचान बनाई। कोई दिमाग कंट्रोल नहीं कर सकता। दुनिया में कोई काला जादू नहीं है।'
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.