ब्लिंग एम्पायर' की एक्ट्रेस केली और बॉयफ्रेंड बने पेरेंट्स, घर आई नन्ही परी

Updated on 15-04-2023 08:19 PM
'ब्लिंग एम्पायर' की एक्ट्रेस केली ली एमआई के घर खुशियां का माहौल है। एक्ट्रेस ने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विलियम के साथ बच्ची का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को एक पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रही हैं। केली अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और अपनी बेटी का हाथ पकड़ रखा है। यकीनन ये पल उनके फैंस के लिए भी बेहद खास है।

इस फोटो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, 'हैप्पी ईस्टर, मेरी प्यारी बच्ची को। आपका इस दुनिया में स्वागत है। आपको चारों तरफ से प्यार और दुआएं मिल रही हैं। अभी काफी लोगों से आपको मिलना है। फिलहाल, इस प्यारी दुनिया में आपका स्वागत है।'

फैंस ने दी केली को बधाई

इस पोस्ट के बाद Kelly Li Mi के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही बच्ची पर भी खूब प्यार बरसा रहे हैं। बच्ची है भी बेहद प्यारी। एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, छोटी बच्ची।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुम कितनी प्यारी हो'। वहीं, एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई।'

कौन हैं केली एमआई

केली एक चाइनिज-अमेरिकन फिल्म प्रड्यूसर और इन्वेस्टर हैं। उन्हें प्रोजेक्ट Bling Empire के लिए जाना जाता है जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। इसके अलावा केली ने 'इको बूमर्स', 'इमिडेट फैमिली' से लेकर 'साइफर' जैसी फिल्मों को प्रड्यूस किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.