इंडिया Vs भारत विवाद के बीच ब्लू डार्ट का बड़ा फैसला, अपने नाम क साथ जोड़ा 'भारत'

Updated on 13-09-2023 02:48 PM
नई दिल्ली: सियासी गलियारे में इंडिया बनाम भारत का विवाद लगातार तेज हो रहा है। नाम पर बढ़ते इस विवाद के बीच बड़ी लॉजिस्टिक कंपनी ब्लू डार्ट ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ब्लूडार्ट ने अपना नाम बदल दिया है। ब्लूडार्ट का नाम बदलकर अब भारत डार्ट (Bharat Dart) कर दिया है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम सेवा डार्ट प्लस का नाम बदलकर भारत डार्ट कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने सिर्फ अपनी प्रीमियम सर्विस डार्ट प्लस का नाम बदला है। अब इस सर्विस को 'भारत डार्ट' के नाम से जाना जाएगा। कंपनी के नाम बदलने के फैसले को इंडिया बनाम भारत के बहस से जोड़कर देखा जा रहा है।

नाम बदलने के अपने फैसले को लेकर कंपनी ने भारत के प्रति अपनी प्रतिबंद्धता बताई। कंपनी ने कहा कि हम भारत को पूरी दुनिया और दुनिया को भारत से जोड़ते है। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि उनका ये कदम मील का पत्थर साबित होगा। ब्लू डार्ट का यह कदम भारत बनाम इंडिया के बहस से जोड़कर देखा जा रहा है। अपने बयान में ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड अपने सभी शेयरधारकों को इस बदलाव को स्वीकार करने की अपील की है। कंपनी ने नाम बदलने के इस फैसले की जानकारी शेयर बाजार को दी है।

गौरतलब है कि जी20 के दौरान 9 सितंबर को भारत मंडपम में राष्ट्रपति की ओर से आयोजित होने वाले डिनर के इन्विटेशन में 'द प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम ने न्यौता भेजा गया। इनवाइट पर छपे 'भारत' शब्द के बाद इंडिया बनाम भारत की बहस शुरू हो गई। जी20 सम्मेलन के दौरान भी हर जगह 'भारत' शब्द को प्राथमिकता दी गई। इसे लेकर विपक्ष की ओर से लगातार हमले जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.