58 रोहिंग्याओं को लेकर इंडोनेशिया पहुंची बोट:इंजन खराब होने के बाद महीने भर से समुद्र में फंसी थी

Updated on 27-12-2022 06:12 PM

महीने भर से समुद्र में फंसे 58 रोहिंग्या रविवार को इंडोनेशिया के इंद्रपात्र तट पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नाव से उतारा और अधिकारियों की इसकी जानकारी दी। BBC की रिपोर्ट के अनुसार उनकी लकड़ी की नाव का इंजन खराब हो गया था।

समुद्र में फंसे होने की वजह से ये लोग भूखे और कमजोर हो गए थे। तीन लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर जाया गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह वही रोहिंग्या हैं जो हफ्तों से अंडमान के पास समुद्र में फंसे हुए थे।

सरकारी आवाज में रखे जाएंगे रोहिंग्या शरणार्थी

रोहिंग्याओं से भरी नाव रविवार सुबह हवा के बहाव में बहकर आचे बेसर जिले के के समुद्र तट पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वे एक महीने से समुद्र में भटक रहे थे। इंडोनेशिया के अधिकारियों के मुताबिक इन शरणार्थियों को अस्थाई रूप से सरकारी आवास में रखा जाएगा।

UN ने जताई नाव डूब जाने की आशंका

पिछले हफ्ते खबर सामने आई थी कि अंडमान के पास 150 से ज्यादा रोहिंग्याओं को लेकर जा रही एक नाव फंसी हुई है। उस नाव में भी खराबी आ गई थी जिसके कारण वह दो हफ्तों से समुद्र में भटक रही थी। नाव में बैठे लोगों के पास खाना-पानी भी खत्म हो गया था। 25 दिसंबर को UN ने नाव के समुद्र में डूब जाने की आशंका जताई है।

बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंपों में नहीं रहना चाहते रोहिंग्या

लाखों की संख्या में रोहिंग्या शरणार्थी बांग्लादेश के कॉक्स बाजार शहर में बने रिफ्यूजी कैंपों में रहते हैं, लेकिन वहां उन्हें उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए नौकरी करने की अनुमति नहीं है। इनके आने-जाने पर भी सख्त नियंत्रण होता है। इसलिए कई रोहिंग्या समुद्र के रास्ते अवैध तरीके से दक्षिण पूर्व एशिया में जाने की कोशिश करते हैं। पिछले महीनों में ऐसे रोहिंग्याओं की संख्या बढ़ी है।

भागकर बांग्लादेश आ गए थे 7 लाख रोहिंग्या

म्यांमार की सेना ने 2018 में रोहिंग्याओं का जनसंहार किया था। उनकी सामूहिक रूप से हत्या की गई थी और रेप हुए थे। इसके बाद 7 लाख से ज्यादा रोहिंग्या जान बचाकर पड़ोसी देश बांग्लादेश में चले गए थे। जहां उन्हें गंदे रिफ्यूजी कैंपों में रहना पड़ता है।

अभी भी हर साल कई मुस्लिम अल्पसंख्यक रोहिंग्या अपनी जान खतरे में डालकर म्यांमार छोड़ने की कोशिश करते हैं। ये लोग जर्जर नावों में बैठकर समुद्र के रास्ते दूसरे देशों में जाने की कोशिश करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.