एडिनबर्ग लाया गया महारानी एलिजाबेथ ट्वितीय का पार्थिव शरीर

Updated on 12-09-2022 05:44 PM

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत रविवार को एबर्डीनशायर के बाल्मोरल कैसल से स्कॉटलैंड स्थित उनके आधिकारिक आवास होलीरूडहाउस पैलेस लाया गया। इस दौरान महारानी के अंतिम सफर में शामिल होने के लिए रास्ते में हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे महाराज तृतीय के शब्दों में यह 19 सितंबर को लंदन में अंतिम संस्कार से पहले उनकी मां की 'अंतिम महान यात्रा' के पहले चरण का अंत था।

छह घंटे की यात्रा तय कर बाल्मोरल कैसल से होलीरूडहाउस पैलेस लाए गए महारानी के ताबूत को सोमवार दोपहर तक इस महल के थ्रोन रूम में रखा जाएगा, जहां शाही परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ताबूत को शाही बैनर 'रॉयल स्टैंडर्ड ऑफ स्कॉटलैंड' में लपेटा गया था और इस पर फूलों का गुलदस्ता रखा हुआ था।

गुरुवार को बाल्मोरल कैसल में हुआ निधन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था। वह 96 वर्ष की थीं। महारानी का ताबूत को लेकर चल रहा वाहन सात कारों के काफिले के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में धीरे-धीरे एडिनबर्ग की तरफ बढ़ा। इस दौरान रास्ते में खड़े लोगों ने दिवंगत महारानी को पुष्पांजलि अर्पित की। काफिले में एलिजाबेथ द्वितीय की बेटी राजकुमारी ऐनी मौजूद थीं।

यहां से लंदन ले जाया जाएगा

सप्ताह के अंत में महारानी के ताबूत को लंदन ले जाया जाएगा। बकिंघम पैलेस ने राजकीय अंत्येष्टि संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की है। इसके तहत अंतिम संस्कार सोमवार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। इस दिन ब्रिटेन में राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। अंतिम संस्कार से पहले दिवंगत महारानी का पार्थिव शरीर चार दिनों के लिए संसद परिसर के भीतर वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा, ताकि ब्रिटेन की जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.