400 करोड़ के बोगस बिल, 100 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली:आयकर ने इंदौर, खरगोन में 4 कारोबारियों के यहां की थी कार्रवाई

Updated on 01-03-2025 01:09 PM

आयकर विभाग ने इंदौर और खरगोन में की गई छापेमारी की कार्यवाही में 400 करोड़ रुपए के बोगस बिल और 100 करोड़ रुपए के प्रापर्टी के दस्तावेज जब्त किए हैं। दोनों ही जिलों में चार कारोबारियों के ठिकानों पर की गई कार्यवाही में 11.50 करोड़ रुपए कैश और ज्वेलरी मिली है।

जांच टीम ने 100 करोड़ रुपए के प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इसके अलावा हुंडी से संबंधित रिकॉर्ड भी आयकर ने कब्जे में लिए हैं।

विभाग के अफसरों की टीम ने 18 फरवरी को यह छापेमारी इंदौर में तीन ठिकानों पर और खरगोन जिले के भीकनगांव में की थी। इंदौर में प्रशांत शर्मा और हर्ष जैन, अवधेश दीक्षित और भीकनगांव में अनंत एग्रो इंडस्ट्रीज के संचालक रामस्वरूप अग्रवाल के ठिकानों पर 21 फरवरी यानी चार दिन तक कार्यवाही चली थी।

जांच के दौरान आयकर विभाग की टीम को इन सबके ठिकानों पर 7.50 करोड़ रुपए कैश और करीब 4 करोड़ रुपए कीमत की ज्वैलरी मिली है। इसके अलावा हुंडी के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

कॉटन सप्लाई के 400 करोड़ के बोगस बिल आयकर अधिकारियों को इस छापे में आर्गेनिक कॉटन सप्लाई के 400 करोड़ रुपए के बोगस बिल मिले थे। यह बोगस बिल कॉटन की सप्लाई किए बगैर जारी कर दिए जाते थे और इसका भुगतान दिखा दिया जाता था। फेक बिल तैयार करने के मामले में अनंत एग्रो के रामस्वरूप अग्रवाल के अलावा अवधेश दीक्षित और प्रशांत व हर्ष के नाम सामने आए हैं।

आयकर अफसरों की टीम ने प्रशांत शर्मा और हर्ष जैन के यहां से 100 करोड़ रुपए के प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी जब्त किए हैं। जांच टीम ने इनके ठिकानों से जांच के लिए तीन से अधिक लॉकर भी जब्त किए थे।

इंदौर-खरगोन में चार दिन चली थी छापे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम ने 18 फरवरी को इंदौर में बालाजी विहार, महू नाका स्थित मीडिया हाउस मालिक और रियल एस्टेट कारोबारी हृदयेश दीक्षित और अवधेश दीक्षित के यहां छापा मारा था। दीक्षित रियल एस्टेट से जुड़े हैं। उनके परिवार की ग्लोबल ट्रेड वेंचर्स प्रा. लि. कंपनी है। इंदौर में ही सिंडीकेट प्रशांत शर्मा, हर्ष जैन के यहां भी छापेमारी हुई थी।

इसके साथ ही खरगोन के भीकनगांव में कॉटन कारोबारी की फर्म अनंत एग्रो में टीम छानबीन की गई थी। झिरन्या रोड स्थित अनंत एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक राम स्वरूप अग्रवाल का भीकनगांव के अलावा खंडवा और इंदौर में भी फर्म के नाम से कारोबार है। उनका ऑर्गेनिक कॉटन के अलावा जमीनों की खरीदी बिक्री का कारोबार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.