गाय के मुंह में फटा बम, निचला जबड़ा क्षतिग्रस्त, हालत गंभीर

Updated on 02-11-2024 01:34 PM
 भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक गाय के मुंह में बम फट गया, जिससे उसका जबड़ा बुरी तरह घायल हो गया। गुरुवार को हुई घटना के बाद जिसने भी गाय की हालत देखी, उसका दिल दहल गया। घायल गाय का पशु चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह है घटनाक्रम

पुलिस के मुताबिक बागमुगालिया निवासी राजू पटेल पशु पालक हैं। गुरुवार सुबह उनकी गाय घर के पास चर रही थी, तभी उन्हें घर के बाहर बम के धमाके की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर बाहर पहुंचे तो देखा कि गाय के मुंह से खून बह रहा है और उसका जबड़ा बुरी तरह से टूट गया है। वह तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बताया कि गाय के जबड़े में चोट बम के फटने से आई है।
आशंका जताई जा रही है कि किसी ने दिवाली पर बम को जलाकर घास पर फेंका होगा, जो उस वक्त नहीं फटा। बाद में गाय द्वारा घास चरने के दौरान यह बम उसके मुंह में आ गया और चबाने के दौरान फट गया होगा। गाय की हालत गंभीर बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.