'बॉर्डर 2' इन 6 देशों में हुई बैन, सनी देओल की फिल्म का हुआ 'धुरंधर' वाला हाल

Updated on 23-01-2026 12:43 PM
निधि दत्ता और अनुराग सिंह की फिल्म ' बॉर्डर 2 ' ने 23 जनवरी को थिएटर्स में एंट्री कर ली है। इस मूवी को देशभर में रिलीज किया गया है, जिसमें सनी देओल का कमबैक भी हुआ है। साथ ही वरुण धवन, दिलजीत दोसाँझ और अहान शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस बीच, खबर है कि इसे 6 देशों में रिलीज नहीं किया जाएगा। और वजह पाकिस्तान है।

दरअसल, 'बॉर्डर 2' की कहानी साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है। इसे भारत के साथ-साथ कई ग्लोबल मार्केट में भी रिलीज किया गया। लेकिन 'एंटी-पाकिस्तान' होने के कारण इसे मिडिल-ईस्ट में बैन कर दिया गया है। ठीक वैसे ही, जैसे 'धुरंधर' के साथ किया गया था।

'बॉर्डर 2' खाड़ी देशों में बैन

'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी के कारण 6 खाड़ी देशों में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहां पर ये मूवी थिएटर्स में रिलीज नहीं की जाएगी। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 'बॉर्डर 2' अब बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में नहीं दिखाई जाएगी।

'बॉर्डर 2' का 'धुरंधर' वाला हाल

एक सोर्स के हवाले से 'हिंदुस्तान टाइम्स' ने दावा किया है कि इन 6 देशों में फिल्म को ऑफिशियल बैन नहीं किया गया है। लेकिन अब मूवी पाकिस्तान के खिलाफ है, इसलिए वहां ऐसे विषयों पर आधारित फिल्मों को रिलीज करने से बचते हैं। हालांकि 'धुरंधर' भी इन 6 देशों में नहीं उतारी गई और उसने उसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अब सनी देओल की मूवी से भी यही उम्मीद लगाई जा रही है।

'बॉर्डर 2' का बजट और एडवांस बुकिंग कलेक्शन

बता दें कि 1997 में आई 'बॉर्डर' जहां 2 घंटे 56 मिनट लंबी थी। वहीं 'बॉर्डर 2' का रनटाइम 3 घंटे 16 मिनट का है। इस मूवी में सनी देओल ने ₹50 करोड़ बतौर फीस चार्ज की है। और मूवी ने एडवांस बुकिंग के जरिए 12.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसका बजट करीब 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो कि इसके लिए कमा पाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.