बॉर्डर 2' की उछाल ने रविवार को चौंकाया, शाहिद की 'ओ रोमियो' के सामने 'मर्दानी 3' ने दिखाई ठसक

Updated on 23-02-2026 01:38 PM
इस सप्ताह सिनेमाघरों में कई नई फिल्में आईं, जिनमें 'दो दीवाने सहर में' और 'अस्सी' जैसी फिल्में शामिल हैं।। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नजर नहीं आ रहा। वहीं शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए 10 दिन बीत गए हैं लेकिन रविवार को इसकी रफ्तार भी धीमी पड़ी। वहीं करीब 31 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही 'बॉर्डर 2' में उछाल नजर आई और नी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने भी खूब ठसक दिखाई। आइए जानते हैं इन फिल्मों का सिनेमाघरों में रविवार को कैसा हाल रहा।

एक तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने सहर में' है, तो दूसरी ओर तापसी पन्नू की 'अस्सी' समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की कड़वी सच्चाई सामने रखती है।

‘दो दीवाने सहर में’ की कहानी और कमाई

यह फिल्म मुंबई में रहने वाले दो कपल रोशनी श्रीवास्तव और शशांक शर्मा की कहानी है, जो रिश्तों और अपनी अलग-अलग इनसिक्यॉरिटीज़ के बीच प्यार को समझने की कोशिश करते हैं। निर्देशक रवि उदियावर की यह मिलेनियल लव स्टोरी भावनात्मक है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ पाई। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने करीब 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को कलेक्शन घटकर 1.31 करोड़ रह गया। तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 4.06 करोड़ रुपये रही। करीब 30 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के लिए आगे का रास्ता चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।

‘अस्सी’ की कहानी और बॉक्स ऑफिस

निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर आधारित एक संवेदनशील कहानी है। फिल्म में एक स्कूल टीचर के साथ हुए अपराध के बाद न्याय की लड़ाई दिखाई गई है, जिसमें तापसी पन्नू वकील के किरदार में साथ देती हैं। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई भी उम्मीद पर खरी नहीं उतर पा रही है। शनिवार को 1.6 करोड़ रुपये कमाने के बाद रविवार को कलेक्शन में गिरावट दिखी जो करीब 1.37 करोड़ के आसपास आ गई। तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 3.97 करोड़ रुपये रही, जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा करीब 4 करोड़ से पार जा पहुंची है।

‘ओ रोमियो’ की रफ्तार बरकरार

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' मुंबई अंडरवर्ल्ड के एक सुपारी किलर की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म है जिसे एक हिंसक प्रेम कहानी भी कह सकते हैं। फिल्म में बदले की आग और गैंगस्टर की लाइफ का बैकग्राउंड है जहां अलग-अलग इमोशंस में आप गोते लगाते दिखेंगे। फिल्म में तृप्ति डिमरी का किरदार अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए शाहिद के किरदार की मदद लेता है।

‘ओ रोमियो’ ने कितनी की कमाई

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने करीब 3.40 करोड़ और रविवार को लगभग 3.25 करोड़ रुपये कमाए। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने केवल 55.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 84 करोड़ के आसपास है, जिसमें केवल विदेशों से इसने 18 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की है।

‘बॉर्डर 2’ की कहानी

सरहदों पर जान की बाजी लगाने वाले फौजियों की फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1971 के भारत-पाक युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी फिल्म है, जिसमें जल सेना, थल सेना और वायु सेना तीनों साथ मिलकर अपना अदम्य साहस दिखाती है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन कमाई अब तक जारी है।

‘बॉर्डर 2’ क कलेक्शन

31वें दिन शनिवार को फिल्म ने करीब 55 लाख रुपये कमाए और रविवार को कलेक्शन में गजब की तेजी दिखी जो करीब 70 लाख रुपये हो गई। अब तक फिल्म के देसी बॉक्स ऑफिस पर 325.91 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड करीब 445 करोड़ रुपये के करीब कमाई की है।

‘मर्दानी 3’ की कहानी

वहीं 'मर्दानी 3' की कहानी बच्चियों की किडनैपिंग और एक बड़े गिरोह के खुलासे के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां रानी मुखर्जी वे पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाई है। ये अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश करती है और पता लगता है कि भिखारी गैंग की अम्मा इन सबके पीछे अपना दिमाग चलाती है, जिसका मुख्य पेशा ही किडनैपिंग है।

‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन

फिल्म ने चौथे रविवार को करीब 57 लाख रुपये की कमाई की और अब तक इसका कुल कलेक्शन लगभग 47.62 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म करीब 70 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

कुल मिलाकर, नई रिलीज फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर जहां काफी संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं पहले से चल रही फिल्मों ने अपनी पकड़ बरकरार रखी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
Advt.