दस हजार में डाक्यूमेंट खरीदे, ऑनलाइन अकाउंट खोलकर 15 हजार रुपये में ठगों को बेच दिए

Updated on 13-06-2025 02:04 PM

 भोपाल। शेयर बाजार में आईपीओ के जरिए निवेश करने पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह को भोपाल साइबर पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर और जोधपुर से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित निम्बाराम कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाकर उनसे बैंक खाते खुलवाने के लिए दस्तावेज खरीदता था और पांच हजार रुपये के कमीशन पर खाता खोलकर गिरोह के मुख्य सरगना को बेचता था। बाद में ठग लोगों से धोखाधड़ी कर इन्हीं बैंक खातों का उपयोग लेनदेन में करते थे।

कॉलेज छात्रों को बनाता था निशाना

पुलिस इस मामले में कमीशन पर खाते बेचने वाले एजेंट, एक खाता धारक सहित तीन को गिरफ्तार कर चुकी है। ठगी करने वाले मुख्य आरोपितों की तलाश जारी है। एसआई भरत प्रजापति के अनुसार 22 वर्षीय निम्बाराम बाड़मेर के चौहटन में रहता है, जो क्षेत्र में रहने वाले कॉलेज छात्रों को निशाना बनाकर उनसे 10 हजार रुपये तक में बैंक खाते खुलवाने के लिए दस्तावेज खरीदता था।

बाद में उन्हीं दस्तावेजों से ऑनलाइन और ऑफलाइन बैंक खाते खुलवाता और 15 हजार रुपये में ठगों को बेच देता था। इस तरह तीन महीने में उसने 50 से अधिक बैंक खातों को बेच दिया था। आरोपित ने रुपयों का लालच देकर बाड़मेर निवासी 21 वर्षीय नरेंद्र से उसके भाई के दस्तावेज लिए और बैंक खाता खोल लिया था।

नरेंद्र ने भाई की चोरी से उसकी जानकारी और मोबाइल पर आए ओटीपी निम्बाराम को बता दिए थे। साथ ही जोधपुर में मजदूरी करने आए बिहार के गया निवासी 37 वर्षीय चंदन मांझी के नाम पर भी एजेंट खाता खोला था। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

डिजिटल फुटप्रिंट को लेकर सतर्क था आरोपित

एसआई प्रजापति ने बताया कि आरोपित निम्बाराम कॉलेज छात्रों के कागजातों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बैंक खाता खुलवाने के अलावा सिमकार्ड भी इन्हीं के नाम पर लेता था। इसके बाद उस बैंक खाता में नेटबैंकिंग को शुरू करने के लिए अपने मोबाइल के सिमकार्ड के इंटरनेट का इस्तेमाल न करते हुए इसके लिए अलग से वाई-फाई डोंगल का इस्तेमाल करता था ताकि मोबाइल का आईएमईआई नंबर न पता चले और आरोपित के डिजिटल फुटप्रिंट न रह जाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.