बॉक्‍स ऑफिस: 'निशानची' और 'अजेय' 5 दिनों में ही डिजास्‍टर, दो-दो जॉली के आगे 'मिराई' और 'लोका' पर भी छाई सुस्‍ती

Updated on 24-09-2025 03:29 PM
सिनेमाघरों में दो-दो जॉली ने धूम मचा रखी है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' ने जहां 5 दिनों में 65.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं बीते शुक्रवार को इसी के साथ रिलीज हुई ऐश्‍वर्य ठाकरे स्‍टारर 'निशानची' और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर बनी 'अजेय' की हालत पस्‍त है। ये दोनों ही फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर डिजास्‍टर साबित हुई हैं। आलम ये है कि पांच दिनों में ये फिल्‍में 2-2 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी हैं। दूसरी ओर, तेलुगू फिल्‍म 'मिराई' और मलयालम ब्‍लॉकबस्‍टर 'लोका चैप्‍टर 1' पर भी अब सुस्‍ती छा गई है।

सुभाष कपूर के डायरेक्‍शन में बनी 'जॉली एलएलबी 3' सिनेमाघरों में विनर बनकर उभरी है। शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्‍म ने रिलीज के 5वें दिन मंगलवार को भी 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन 65.50 करोड़ रुपये है। यानी 120 करोड़ के बजट में बनी इस लीगल-कॉमेडी-ड्रामा ने पांच दिनों में अपनी लगात का करीब 55% वसूल लिया है।

'निशानची' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

दूसरी ओर, शुक्रवार को इसी के साथ रिलीज हुई 'निशानची' बेदम साबित हुई है। sacnilk के मुताबिक, अनुराग कश्‍यप के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने पांच दिनों में महज 1.11 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्‍शन किया है। जाहिर तौर पर यह फिल्‍म 'गैंग्‍स ऑफ वासेपुर' जैसा जादू चलाने में नाकाम रही है। ओपनिंग डे पर ही इसकी हालत पस्‍त हो गई थी। इसने पहले दिन 25 लाख रुपये कमाए थे। दूसरे दिन, शनिवार को 40 लाख रुपये की कमाई हुई। तीसरे दिन रविवार को 28 लाख, जबकि सोमवार को 12 लाख रुपये और अब मंगलवार को पांचवें दिन 6 लाख रुपये का बिजनस हुआ है।

'अजेय: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ ए योगी' बुरी तरह फ्लॉप

कुछ ऐसा ही हाल, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की जिंदगी पर बनी फिल्‍म 'अजेय: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ ए योगी' का है। रविंद्र गौतम के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने पांच दिनों में सिर्फ 1.31 करोड़ रुपये कमाए हैं। मंगलवार को इसने 16 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्‍म का बजट भी 15 करोड़ रुपये ही है। लेकिन अफसोस कि यह लाइफटाइम लागत के आसपास भी पहुंचती नहीं दिख रही है।

'मिराई' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 12

बॉक्‍स ऑफिस पर जहां 'जॉली एलएलबी 3' के अलावा, बाकी की सभी बॉलीवुड फिल्‍मों का हाल बेहाल है, वहीं तेजा सज्‍जा स्‍टारर 'मिराई' रिलीज के 12 दिन बाद भी करोड़ों में कारोबार कर रही है। मंगलवार को इसने सभी पांच भाषाओं को मिलाकर 1.72 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्‍म ने 82.52 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है और हिट साबित हो चुकी है।

'लोका चैप्‍टर 1' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 27

इस वक्‍त, जिस एक फिल्‍म ने अपनी कमाई से सबको दंग और दर्शकों का दिल जीता है, वो है कल्‍याणी प्रियदर्शन की 'लोका चैप्‍टर 1', इस सुपरहीरो फिल्‍म ने 27 दिनों में 140.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। जबकि इसका बजट सिर्फ 30 करोड़ रुपये है। अपने चौथे मंगलवार को भी 'लोका चैप्‍टर 1' ने चार भाषाओं को मिलाकर 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.