माँ बम्लेश्वरी के दर में बृजमोहन ने सपरिवार माथा टेका

Updated on 21-10-2023 04:18 PM

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने देर रात अपनी पत्नी और परिवार के साथ डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।

बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार देर शाम रायपुर से रवाना हुए और सबसे पहले आमानका स्थित  बंजारी शक्ति पीठ पहुंचे जाना माता के दर्शन और आरती कर मां का आशिर्वाद लिया और डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुए।

यहां से दुर्ग होते हुए बृजमोहन का काफिला राजनांदगांव पहुंचा जहां स्थानीय लोगो ने उनका जोरदार स्वागत किया यहां जी ई रोड स्थित श्रीराम दरबार मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी और पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना की और एक अल्प विश्राम लिया।

इसके बाद से उनका काफिला राजनांदगांव में ही गंज मंडी स्थित दुर्गा पांडाल गया जहां सभी ने माता के दर्शन किए और वहां चल रही रामलीला भी देखी। इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल का काफिला डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुआ। देर रात वो डोंगरगढ़ पहुंचे।

छत्तीसगढ़ के जन नायक और लोकप्रिय नेता को अपने बीच पाकर लोगो मे भी जोश और खुशी दिखाई दी । जगह-जगह जनता ने बृजमोहन अग्रवाल-जिंदाबाद के नारे लगाकर अपने प्यारे नेता का स्वागत किया।

डोंगरगढ़ में भी स्थानीय लोगों और मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।  इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने परिवार के साथ पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी के धाम पहुंचेकर  माता की पूजा अर्चना की।

वहां बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही राज्य के लोगों की खुशहाली की दुआ मांगी और माता का आशिर्वाद लिया। दर्शन के बाद बृजमोहन ने प्रसाद ग्रहण किया और वापस पहाड़ी से वापस नीचे लौट आए। उसके बाद बृजमोहन अग्रवाल डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे और वहां भी पूजा अर्चना की।

देर रात ही बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के लिए प्रस्थान किया और जल्द सुबह वापस रायपुर लौट आए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.