बृजमोहन की बैठकों का दौर जारी, कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश

Updated on 23-10-2023 04:12 PM

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को टैगोर नगर, मठपुरैना और अश्वनी नगर में  बैठकें लीं।

इन बैठकों में चुनावी रण में उतरने के पहले उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया।

टैगोर नगर में वैभव गोलछा के निवास पर बैठक ली। जिसमे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को भाजपा के पक्ष में लाने की अपील की।

बृजमोहन अग्रवाल ने मठपुरैना में कई युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उनको जीत का गुरुमंत्र देते हुए जनता के बीच जा कर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए माहौल बनाने की बात कही।

बृजमोहन ने यहा उपस्थित खिलाड़ियों से भी मुलाकात की उन्होंने भूपेश बघेल द्वारा खिलाड़ियों पर किए गए अत्याचार पर खेद जताया साथ ही भाजपा की सरकार आने पर खिलाड़ियों पर होने वाले अत्याचार और शोषण को दूर करने का वादा किया।

मठपुरैना के बाद बृजमोहन अग्रवाल अश्विनी नगर पहुंचे। यहां महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन श्री नागोराव नागपुरे सभागृह में  तेली समाज की बैठक ली। बैठक में तेलीय समाज के वरिष्ठ नेता और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में तेलीय समाज के लोग शामिल हुए।

बृजमोहन ने तेलीय समाज और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

बैठक में शामिल लोगों ने भी पूरे जोश के साथ बृजमोहन अग्रवाल को आठवीं बार रायपुर दक्षिण से विधायक बनाने का वादा किया और आश्वासन दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.