जल्द भारतवंशी बनेगा ब्रिटिश PM, 7 साल पहले ही इस शख्स ने पीएम नरेंद्र मोदी से की थी भविष्यवाणी

Updated on 26-10-2022 06:05 PM

ब्रिटेन के नए पीएम बने ऋषि सुनक के भारतीय कनेक्शन की काफी चर्चा हो रही है। एक भारतवंशी के इस अहम पद तक पहुंचने को लोग करिश्मे के तौर पर भी देख रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि ब्रिटेन के पूर्व पीएम डेविड कैमरून ने 7 साल पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से चर्चा में कहा था कि जल्दी ही भारतीय मूल का कोई शख्स 10, डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचेगा। बता दें कि ब्रिटेन के पीएम का सरकारी आवास 10, डाउनिंग स्ट्रीट कहलाता है। अब जाकर यह भविष्यवाणी सच हुई है और ऋषि सुनक को यह मौका मिला है। वही ऋषि सुनक जो दो महीने पहले ही लिज ट्रस के मुकाबले पीएम पद की रेस में पिछड़ गए थे।

 

दरअसल 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी जब ब्रिटेन गए थे तो वह वेंबले स्टेडियम में भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस आयोजन में तत्कालीन ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरून ने भी हिस्सा लिया था। तभी उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा था कि वह दिन दूर नहीं है, जब ब्रिटेन का प्रधानमंत्री भी कोई भारतवंशी ही होगा। ऋषि सुनक बीती दो सदियों में ब्रिटेन के सबसे युवा पीएम हैं, जिनकी आयु महज 42 साल ही है। उनके दादा-दादी अविभाजित भारत के पंजाब सूबे के गुजरांवाला के रहने वाले थे। उनके दादा पहले नैरोबी में जाकर बसे थे और वहां से ब्रिटेन पहुंचे थे। 


बता दें कि ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री का पद संभालते ही कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए कई नेताओं को हटा दिया है। इसके अलावा उन्होंने देशवासियों से भी आने वाले समय में कठिन फैसलों के लिए तैयार रहने को कहा है। बता दें कि ऋषि सुनक ब्रिटेन के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। कंजरवेटिव पार्टी के नेता रहे ऋषि सुनक ने ऐसे वक्त में ब्रिटेन की सत्ता संभाली है, जब उनका देश आर्थिक तंगहाली के दौर से गुजर रहा है। ब्रेग्जिट और फिर कोरोना संकट ने इन चुनौतियों में इजाफा किया है। ऐसे में ऋषि सुनक का सफर बहुत आसान नहीं रहने वाला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.