हमीदिया में दलाली का नेटवर्क पकड़ाया:मरीज को ​​​​​​​108 एम्बुलेंस से अस्पताल लाकर रजिस्ट्रेशन कराते

Updated on 27-11-2024 01:40 PM

हमीदिया के मैनेजमेंट ने अस्पताल में कुछ कर्मचारियों के साथ 3 दलालों को पकड़ा है। दलालों के इस गिरोह के साथ हमीदिया अस्पताल के कुछ वार्ड बॉय और 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर भी शामिल हैं।

​​​​यह कार्रवाई मंगलवार शाम 6 बजे की है, जब कुछ लोग भर्ती होने आए, तभी मरीजों को बहला-फुसलाकर प्राइवेट अस्पतालों में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी। हमीदिया अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने कुछ कर्मचारियों के साथ इन दलालों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में इस मामले की शिकायत कोहेफिजा पुलिस से की गई।

108 का स्टाफ ऐसे कर रहा था खेल 108 एम्बुलेंस से मरीज को प्राइवेट अस्पताल में छोड़ने का नियम है, लेकिन इसके लिए मरीज को प्रति किलोमीटर के हिसाब से शुल्क चुकाना होता है। स्टाफ को 108 मैनेजमेंट को इसकी जानकारी देने के साथ अप्रूवल भी लेना पड़ता है। इससे बचने के लिए 108 स्टाफ मरीज को पहले हमीदिया अस्पताल ले जाते थे। यहां मरीज का रजिस्ट्रेशन कराते, इसके बाद यहां से मरीज को प्राइवेट अस्पताल की एम्बुलेंस में शिफ्ट करा देते थे।

सुबह से घूम रहा था संदिग्ध मंगलवार शाम 108 एम्बुलेंस से एक मरीज हमीदिया अस्पताल लाया गया। एम्बुलेंस स्टाफ ने इमरजेंसी में पहुंचकर इस मरीज के भर्ती कागजात तैयार करवाए। हालांकि, मरीज को हमीदिया में भर्ती करने की बजाय पास खड़ी प्राइवेट अस्पताल की एम्बुलेंस में बैठा दिया। इतने में अस्पताल अधीक्षक ने 108 एम्बुलेंस के स्टाफ और निजी अस्पताल के दलालों को पकड़ लिया। इसी दौरान तीन अन्य एम्बुलेंस भी आईं और इनके ड्राइवरों ने भी यही करने की कोशिश की। अस्पताल स्टाफ ने चारों एम्बुलेंस स्टाफ के साथ प्राइवेट अस्पताल के तीनों दलालों को पकड़ लिया।

इससे पहले मंगलवार सुबह भी अस्पताल के गार्डों ने इमरजेंसी में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि इसका कोई मरीज भर्ती नहीं है। वह सिटी केयर नाम के प्राइवेट अस्पताल का कर्मचारी है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह ऐसे ही यहां घूमने आता है और किसी मरीज को जरूरत होती है, तो मदद कर देता है। इसके बाद वह अपनी गाड़ी छोड़कर भाग निकला। इस मामले के बाद अस्पताल अधीक्षक ने गार्डों को ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। शाम को कुछ और लोग पकड़े गए।

अस्पताल प्रबंधन का कहना

हमीदिया अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुनीता टंडन ने कहा-

QuoteImage

हमने चार 108 एम्बुलेंस और निजी अस्पताल के तीन दलालों को पकड़ा है। यह सभी मिलकर हमीदिया अस्पताल के मरीजों को बरगला कर निजी अस्पताल में शिफ्ट करने जा रहे थे। इसमें हमारे वार्ड बॉय भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

108 एम्बुलेंस के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने कहा-

QuoteImage

वहां प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा ऐसा किया जाता है, हमारा कोई कर्मचारी वहां नहीं पकड़ा गया है। हमने अस्पताल प्रबंधन के साथ यह डिसाइड किया है कि कोऑर्डिनेशन से ओपीडी एडमिशन के बाद उसके डॉक्टयूमेंट का वेलिडेशन किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.