साला ने किया जीजा का खून

Updated on 10-10-2024 12:00 PM

कोरबा । हत्या का आरोपी 48 घण्टो के भीतर पुलिस के गिरफ्त में है। सुकृता कंवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 07.10.2024 को अपने डयूटी मे प्रयास हॉस्टल डिंगापुर चली गई थी तथा घर में इसका पति मृतक शिव कुमार कंवर एवं इसका बेटा देवाशीष था । जो इसका पति शिव कुमार कंवर इसे फोन कर बताया कि तुम्हारा भाई दादू उर्फ चन्द्र भुवन कंवर घर आया है तुमसे बात करना चाहता है। तब यह अपने भाई से बात की और इसका भाई बताया कि डेविड मुझे मारने के लिए दौड़ा रहा है इसलिए तुम लोग के यहां आया हूं। तब यह अपने पति मृतक शिव कुमार कंवर को बोले की दादू उर्फ चंद्रभुवन कंवर को तुम खाना खिला दो तब इसका पति मृतक शिव कुमार कंवर बोला कि इसे कितना खिलाउं,कितना दान करूं कहकर फोन रख दिये। 


रात्रि 8.23 बजे इसे फोन कर बताये कि तुम्हारे पापा रोते हुए जा रहे कि मेरे दामाद को कोई मार दिया तब यह घर जाकर देखी तो इसका पति मृतक शिव कुमार कंवर की लाश घर के परछी पर खून लतपत पडा था। जिसके सिर गला चेहरा पर गहरा चोट का निशान था किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टांगी जैसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है कि रिपोर्ट पर मर्ग इंटिमेशन चाक कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था जो विवेचना दौरान मामले में अज्ञात आरोपी के विरूध्द धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबध्द किया गया। हत्या के आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन स्टाफ एवं सायबर सेल कोरबा की टीम गठित की जाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। 


आरोपी/संदेही दादू उर्फ चंद्रभुवन कंवर का ग्राम गिधौरी मे होना पता चला है जिसे सायबर सेल की टीम के द्वारा आरोपी संदेही दादू उर्फ चंद्रभुवन कंवर को ग्राम गिधौरी से थाना लाकर पेश किये है। जो आरोपी दादू उर्फ चंद्रभुवन पिता मंगल सिंह कंवर उम्र 34 वर्ष निवासी सिंचाई कालोनी रामपुर जिला कोरबा से पूछताछ किया गया जो बताया कि मेरे जीजा मृतक शिव कुमार कंवर के द्वारा मेरी दीदी से मुझे काम धाम नहीं करना, फालतू पडा रहना बोले जाने पर उसकी बातो का बुरा मानकर टांगी से मारकर हत्या करना स्वीकार किया जिसका मेमोरेण्डम कथन लिया गया घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त किया जाकर विधिवत गिर. कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार सायबर सेल कोरबा के प्रआर राजेश कंवर, आरक्षक सुशील यादव, आरक्षक रितेश शर्मा, आरक्षक आलोक टोप्पो, आरक्षक खेमराज राजपूत एवं रक्षित केन्द्र कोरबा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 October 2026
छत्तीसगढ़ से 12 अक्टूबर (सोमवार) को मानसून की पूरी तरह वापसी हो गई है। हालांकि, अगले 5 दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डांडिया की खनकती ताल, पारंपरिक परिधानों की रंगीन छटा और बॉलीवुड का ग्लैमर देखने को मिला। पंखीड़ा सीजन-4 के पहले दिन सोमवार को कुछ ऐसा ही…
 13 October 2026
रायगढ़ में नवरात्रि, दुर्गा उत्सव और दशहरा के दौरान पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गरबा-डांडिया आयोजनों…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी के मुताबिक, शराब सिंडिकेट से जुटाए गए करीब 860 से 880 करोड़ रुपए रायपुर के…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चौथना गांव में जादू-टोने के शक में भतीजे ने अपनी चाची कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेन्द्र सोनकर की हत्या कर दी। हमले में चचेरी…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की पंचमी भेंट के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद से खैरागढ़ राजपरिवार और मंदिर ट्रस्ट के बीच पूजा की…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
Advt.