भोपाल में महिला के साथ हैवानियत, ससुराल वालों ने लोहे की गर्म राड से पूरे शरीर को दागा

Updated on 22-05-2023 08:29 PM

भोपाल। सूखी सेवनिया के ग्राम घाटखेड़ी में एक महिला को जलाने का मामला सामने आया है। आरोपित पति, देवर और सास ने मिलकर उसके शरीर पर लोहे की राड से दागकर कई घाव किए हैं, प्राइवेट पार्ट को भी जलाया है, पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। महिला को नाजुक हालत में विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपित महिला के चरित्र पर शंका करते थे।

सूखीसेवनिया थाना प्रभारी वीवीएस सेंगर के मुताबिक ग्राम घाटखेड़ी की रहने वाली 31 वर्षीय पीडिता गृहणी है। उसका पति ओमप्रकाश निजी काम करता है। महिला कुछ दिन पहले अपने घर बिना बताए चली गई थी, इसको लेकर घर में विवाद हुआ तो पति ओमप्रकाश, देवर कल्लू और उसकी सास मिश्री बाई ने महिला के साथ मिलकर मारपीट की और बाद में लोहे की राड पर पूरे शरीर के अलग अलग स्थानों पर दाग दिया। इस दौरान आसपास के लोगों को जब महिला की चीखें सुनाई दी तो किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। महिला को नाजुक हालत में विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।

महिला के शरीर पर दस घाव

महिला की हालत पर नजर रखी जा रही है। उसके शरीर पर मारपीट और लोहे की राड से दागने के करीब दस घाव है। महिला के दो बच्चे भी है। इस मामले में पुलिस को महिला के स्वजनों ने बताया है कि महिला को उसके स्वजन लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। वह बार बार मायके से दहेज लाने का कहते थे। उसके चरित्र पर संदेह कर उसे अपमानित करते थे। इस पर पुलिस ने महिला के पति , देवर और सास पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश जारी है। उसके जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.