अटारी बॉर्डर के करीब बीएसएफ ने 21 करोड़ की हेरोइन और हथियार जप्त किए

Updated on 20-09-2022 05:18 PM
  पंजाब से लगी भारत पाकिस्तान की सीमा पर एक बार फिर ड्रोन की मदद से पाकिस्तान ने नशीले पदार्थ और हथियार गिराए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के सीमावर्ती इलाके से बड़ी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए हैं। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

बीएसएफ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक  करीब 2.45 बजे अटारी बॉर्डर से सटे पुलमोरां गांव में जवानों को संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि दिखाई दी। पेट्रोलिंग कर रहे जवानों ने ड्रोन को फॉलो किया, तो कुछ देर बाद ड्रोन संदिग्ध पैकेट गिराकर पाकिस्तान सीमा की तरफ चला गया।

इस घटना के बाद बीएसएफ जवानों और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी में जवानों को एक पैकेट मिला। पैकेट में हेरोइन के तीन छोटे पैकेट मिले, जिसका वजन करीब 3 किलो है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 21 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हेरोइन के साथ एक पिस्टल और 8 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

इस पूरी कार्यवाही को बीएसएफ की 22वी बटालियन ने अंजाम दिया है। इसके बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि तस्करों के किसी भी प्रयास को विफल किया जा सके।

जानकारी के मुताबिक कुछ पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी तस्करों ने पंजाब सीमा के रास्ते 7 बार ड्रोन के जरिए भारत में ड्रग्स गिराने की कोशिश की थी। कई बार बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर गोलीबारी भी की है और उन्हें पाकिस्तान की तरफ धकेला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.