प्रदेश को विकसित, आत्म-निर्भर बनाने वाला बजट : सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया

Updated on 02-03-2023 05:28 PM

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 का मध्यप्रदेश का बजट प्रदेश को विकसित और आत्म-निर्भर बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश की जनता के अनुरूप और उनके हित में बजट दिया है।

मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि बजट गाँव, गरीब, किसान, विद्यार्थियों, युवा साथियों और मातृशक्ति सहित सभी वर्गों के कल्याण का बजट है। बजट में लाड़ली बहना योजना के लिये 8 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है जो प्रदेश की माता-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त और सक्षम बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। बजट में डिफाल्टर कृषकों के ऋणों के समाधान के लिये सहकारी बैंकों को 1500 करोड़ रूपये की अंशपूँजी, सहकारिता विभाग को 2417 करोड़ 47 लाख रूपये और लोक सेवा प्रबंधन विभाग के लिये 117 करोड़ 78 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। मंत्री डॉ. भदौरिया सहकारिता क्षेत्र में प्रदेश को सशक्त और समृद्ध बनाने के बजट प्रावधानों के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान और वित्त मंत्री श्री देवड़ा का आभार माना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.