बिल्डर ने कर रखा था 20 एकड़ जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने हटाया

Updated on 02-09-2023 01:04 PM
भोपाल। शहर के लालघाटी क्षेत्र में स्थित 200 करोड़ रुपये कीमत की लगभग 20 एकड़ जमीन पर सीआइ बिल्डर ने कब्जा जमा रखा था। बिल्डर के इस कब्जे पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए भूमि को मुक्त कराया। बैरागढ़ एसडीएम आदित्य जैन पुलिस बल के साथ लालघाटी पहुंचे, जहां इस जमीन पर खड़ी 400 गाड़ियों को हटाने और शेड तोड़ने की कार्रवाई की गई। सीआइ बिल्डर के संचालक राकेश मलिक ने विरोध दर्ज कराया है।


यार्ड बनाकर खड़ी कर रखी थी गाड़ी

सीआइ बिल्डर ने 14 साल पहले 22 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा किया था, लेकिन समय के साथ सौदा टलता गया। इससे जमीन मालिक रजिस्ट्री कराने के लिए 43 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। दोनों में विवाद बढ़ता जा रहा है और उनके इस मामले को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह के यहां भी सुनवाई चल रही है। जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर शुक्रवार को बिल्डर राकेश मलिक को तत्काल जमीन खाली करने के आदेश दिए। बिल्डर ने इस जमीन पर डंपिग यार्ड बनाकर चार पहिया वाहनों को पार्क कर रखा था।

100 रुपये के स्टांप पर किया सौदा, दिए चेक हुए बाउंस

फरियादी सतीश बच्चानी ने बताया कि लालघाटी में उनके भाइयों की संयुक्त जमीन करीब 19 एकड़ है। यह जमीन सतीश कुमार, ताराचंद्र, रमेशचंद्र, प्रकाशचंद्र, राजकुमार, लक्ष्मणदास व अन्य के नाम से दर्ज है। 2009 में 100 रुपए के स्टांप पर सीआइ के मालिक राकेश मलिक पिता जेपी मलिक से करीब 43 करोड़ रुपए में सौदा हुआ था। उसने हमें चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। इधर राकेश मलिक का कहना है कि वह चेक के माध्यम से इस जमीन के अब तक सात करोड़ रुपए दे चुके है। बच्चानी परिवार अब इस जमीन के 40 करोड़ रुपए और मांग रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.