बिल्डर्स ने बेची 110 करोड़ रुपए की मॉर्टगेज जमीन

Updated on 21-01-2025 12:10 PM

भोपाल की कोलार पुलिस ने पुणे से संचालित सृष्टि ट्रेड कॉम कंपनी के तीन संचालकों पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में FIR दर्ज की है।

आरोपियों ने बैंक की मॉर्टगेज संपत्ति को फर्जीवाड़ा कर बेच दिया। इस जमीन पर पहले से करीब 110 करोड़ रुपए का लोन अलग-अलग बैंक से है। इतना ही नहीं बेची गई कुल पौने पांच एकड़ जमीन में शामिल एक एकड़ जमीन अन्य बिल्डर्स की थी। इस जमीन की कीमत भी आरोपियों ने नहीं चुकाई। जिसका केस पहले से ही तहसील में लंबित है।

एसआई मनोज यादव ने बताया कि सृष्टि ट्रेड कॉम लिमिटेड कंपनी का संचालन राजेश जैन, राजीव श्रीवास्तव और आनंद पाण्डेय करते हैं। कंपनी की करीब पौने चार एकड़ जमीन बावड़िया कलां शाहपुरा में स्थित है। जमीन से लगी एक एकड़ जमीन का टुकड़ा फरियादी राम कुमार सिंह (52) पुत्र केशव सिंह का है। रामकुमार आरएसआर हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर हैं।

राजेश और उनके दोनों सहयोगियों ने वर्ष 2011 में रामकुमार की एक एकड़ जमीन का सौदा 3.84 करोड़ रुपए में किया था। पोस्ट डेट चेक (पीडीसी) के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। बाद में एक भी चेक क्लियर नहीं हुआ। जिसके बाद रामकुमार सिंह ने आपत्ति लगाते हुए रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्री कैंसिल करने का आवेदन दिया।

फर्जी तरीके से बेच दी पूरी जमीन

2024 में सृष्टि ट्रेड कॉम लिमिटेड कंपनी के तीनों पदाधिकारियों ने अपनी पौने तीन और रामकुमार की एक एकड़ कुल पौने पांच एकड़ जमीन का सौदा शिव कंस्ट्रक्शन कंपनी से कर दिया। जमीन की रजिस्ट्रार कार्यालय से फर्जी तरीके से रजिस्ट्री भी करा दी। इस रजिस्ट्री के आधार पर आरोपी कोलार तहसील में नामांतरण कराने पहुंच गए।

ऐसे खुला मॉर्टगेज संपत्ति बेचने का राज

नामांतरण के पूर्व रामकुमार ने एक बार फिर आपत्ति लगा दी। उन्होंने तहसील कार्यालय में जानकारी दी कि कुल पौने पांच एकड़ जमीन में एक एकड़ जमीन उनकी है, जिसे फर्जी तरीके से बेचा गया है। इसी के साथ कुल जमीन पर फर्जीवाड़ा कर तीन अलग-अलग बैंक से 110 करोड़ रुपए का लोन भी ले रखा है।

जब तहसीलदार ने विवादित जमीन का नामांतरण करने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने कुछ ही दिनों में तीनों बैंक की फर्जी एनओसी तैयार कर तहसील कार्यालय में पेश कर दी। जिसके बाद फरियादी ने थाने में शिकायत की। शिकायती आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.