बिल्डर के बेटे ने फॉर्च्यूनर से छात्र को कुचला, मौत:भीड़ ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; FIR में हिट एंड रन की धाराएं नहीं

Updated on 04-12-2025 12:01 PM

भोपाल में बुधवार दोपहर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास शहर के नामी बिल्डर के बेटे ने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने करीब दो किमी पीछा कर रेत घाट चौकी के पास उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान आतिफ पिता आसिफ (18) के रूप में हुई। वह गिन्नौरी थाना क्षेत्र के तलैया का रहने वाला था।

पिता ठेकेदारी करते हैं। उनकी तबीयत खराब थी इसलिए आतिफ स्कूटी से दवा लेने के लिए निकला था। उसने पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी। उसे लेकर घर जा रहा था, तभी पीछे से फॉर्च्यूनर कार ने उसे टक्कर मार दी।

आतिफ का जनाजा रात करीब 10 बजे कबीरपुर स्थित उसके दादा के घर से उठाया गया। उसे बड़ा बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

CCTV फुटेज देखकर धाराएं बढ़ाएगी पुलिस देर रात पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। हालांकि, इसमें हिट एंड रन की धाराएं नहीं हैं।

टीआई भूपेंद्र सिंधु के मुताबिक, टक्कर लगने के बाद आरोपी कुछ समय मौके पर ही खड़ा रहा, इसके बाद भागने का प्रयास किया। लिहाजा हिट एंड रन की धाराओं में एफआईआर दर्ज नहीं की है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा।

बिल्डर केएल मूलानी के नाम है कार टक्कर मारने वाली कार भोपाल बिल्डर्स के मालिक केएल मूलानी के नाम रजिस्टर्ड है। टक्कर मारने वाला युवक उनका बेटा नितिन मूलानी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले रखा है। मामले में पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है।

लोग बोले- भागने के प्रयास में कुचला चश्मदीद लोगों की मानें तो हादसे के समय आतिफ अपनी स्कूटी से आगे चल रहा था। पीछे से आई फॉर्च्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे आतिफ जमीन पर गिर गया। चालक ने भागने के प्रयास में कार को तेज रफ्तार में दौड़ाया। इससे आतिफ के सिर से कार का एक पहिया गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.