भोपाल में एक करोड़ 41 लाख रुपये की शराब से भरी बोतलों पर चला बुलडोजर

Updated on 04-09-2023 01:07 PM

भोपाल।राजधानी में रविवार को आबकारी विभाग के अमले द्वारा जप्त की गई शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान बीते दो वर्षों में पकड़ी गई 1.46 करोड़ रुपये की शराब पर बुलडोजर चलाया गया। ये स्टाक एक्सपायरी डेट पार कर चुका था। किसी को आपत्ति न हो इसके लिए अधिकारियों ने मौके पर मौजूद हर एक पेटी को खोलकर, वहां मौजूद लोगों को दिखाया और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई।

सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा ने बताया कि एक सितंबर 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2022 तक की अवधि में विभाग ने 1811 अवैध शराब के अलग-अलग मामले कायम किए थे। इसमें विदेशी शराब की 305 पेटियां, बीयर की 97 पेटियां, देसी मदिरा की 1278 पेटी, हाईरेंज की 85 पेटी और अवैध भट्टी शराब 85331 लीटर को रोड-रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया। आबकारी विभाग ने शराब नष्ट करने से पहले इन प्रकरणों में बरामद हुए वाहनों की नीलामी भी की थी। 24 अगस्त को कई गई नीलामी से महकमें को लगभग 41 लाख 50 हजार की रूपए की आय भी हुई थी।

अधिकारियों ने पेटी खोलकर दिखाई

कार्रवाई से पहले एडीएम हरेन्द्र नारायण मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा और मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सामने शराब की 85 पेटी के उस बैच को भी दिखाया गया, जिसके बारे में अफवाह चल रही थी कि उसे नष्ट करने से पहले शराब निकालकर कोल्ड-ड्रिंक या साफ्ट ड्रिंक भरी गई थी। सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ भविष्य मे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।आसपास फैली शराब की दुर्गंध, कार्रवाई देखने उमड़ी भीड़आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बियर और शराब की बोतलों की एक्सपायरी डेट छह महीने से ज्यादा पुरानी हो चुकी थी। छह महीने से ज्यादा स्टाक में रहने के बाद बियर खराब हो जाती है। स्टाक को नष्ट करने के लिए आबकारी आयुक्त से परमिशन ली गई थी। यह कार्रवाई गांधीनगर स्थित सरकारी शराब वेयरहाउस के बाहर हुई। इस दौरान शराब पर रोड रोलर चलता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे। कार्रवाई के बाद आसपास के एक किलोमीटर दायरे में



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.