तीन दिनों में 'जवान' के 5.77 लाख टिकटों की बंपर एडवांस बुकिंग, पिक्‍चर अभी बाकी है दोस्‍त

Updated on 04-09-2023 02:47 PM
शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज के लिए अब बस 3 दिन का इंतजार और है। 7 सिंतबर को एटली के डायरेक्‍शन में बनी यह हाई-ऑक्‍टेन एक्‍शन फिल्‍म रिलीज हो रही है। देशभर में 'किंग खान' के फैंस पर फिल्‍म का सुरूर चढ़ा हुआ है। इसी साल रिलीज 'पठान' ने बॉक्‍स ऑफिस पर सबसे अध‍िक कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया था। और अब ऐसा लग रहा है कि 'जवान' इन सारे रिकॉर्ड्स की धज्‍ज‍ियां उड़ाने के लिए तैयार है। तीन दिन पहले ही फिल्‍म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और आलम यह है कि तीन दिन में ही ओपनिंग डे के लगभग सभी शोज औसतन 70% तक बुक हो चुके हैं। रविवार रात तक 'जवान' की 5.77 लाख से अध‍िक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि अभी 3 दिन और बाकी हैं।

Jawan Day 1 Advance Booking: 'जवान' हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही है। फिल्‍म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी है। जबकि थलपति विजय इसमें कैमियो कर रहे हैं। इस कारण उत्तर भारत के साथ ही साउथ इंडिया में भी फिल्‍म की भयंकर एडवांस बुकिंग हो रही है। 31 अगस्‍त को ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्‍म को लेकर दर्शकों की बेसब्री बढ़ गई है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार रात तक हिंदी, तमिल और तेलुगू में IMAX और 2D वर्जन मिलाकर ओपनिंग डे के लिए 5 लाख 77 हजार 255 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

'गदर 2' के 7.22 लाख टिकटों की हुई थी एडवांस बुकिंग

Shah Rukh Khan की 'जवान' देशभर में जन्‍माष्‍टम‍ी के दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में जहां फिल्‍म को छुट्टी का फायदा मिलेगा, वहीं गुरुवार को रिलीज के कारण इसे चार दिनों का एक्‍सटेंडेट वीकेंड भी मिलने वाला है। 'जवान' ने तीन दिनों में एडवांस बुकिंग से 16.93 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। शाहरुख की पिछली फिल्‍म 'Pathaan' ने एडवांस बुकिंग में 10.81 लाख टिकट बेचे थे और इससे 32.01 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। जबकि हालिया रिलीज सनी देओल की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'Gadar 2' ने एडवांस बुकिंग में 7.22 लाख टिकट बेचकर रिलीज से पहले 17.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में आंकड़े यही बता रहे हैं कि 'जवान' एडवांस बुकिंग के मामले में भी इन दोनों फिल्‍मों को बुरी तरह पछाड़ने वाली है।

देश के इन हिस्‍सों में हो रही 'जवान' की सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में अब तक सबसे अध‍िक 5.29 लाख टिकट हिंदी 2D वर्जन में बिके हैं। जबकि हिंदी IMAX वर्जन के 11,558 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। तमिल वर्जन के लिए अब तक 19,899 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। तेलुगू वर्जन की एडवांस बुकिंग दो दिन पहले शुरू हुई और अब तक ओपनिंग डे के लिए 16,230 टिकटों की बिक्री हो चुकी है। दिल्‍ली-एनसीआर समेत मुंबई, राजस्‍थान, बिहार, गुजरात, पंजाब, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता और वेल्‍लोर सर्किट में एडवांस बुकिंग को लेकर क्रेज सबसे ज्‍यादा है।

ओपनिंग डे पर देश में 80 करोड़, वर्ल्‍डवाइड 125 करोड़ कमा सकती है 'जवान'

Jawan Day 1 Box Office Prediction: 'जवान' की एडवांस बुकिंग के लिए अभी गुरुवार तक का वक्‍त है। जबकि रिलीज नजदीक आने के कारण अब बुकिंग की रफ्तार में भी तेजी आएगी। खास बात यह है कि दिल्‍ली में 8-11 सितंबर को G20 की बैठक के कारण कई दफ्तरों में छुट्टी की भी घोषणा की गई है। ऐसे में दिल्ली सक्रिट में इस कारण भी 'जवान' को तगड़ा फायदा होने की उम्‍मीद है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि 'जवान' ओपनिंग डे पर गुरुवार, 7 सितंबर को देश में कम से कम 80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लेगी। जबकि इसका वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन पहले दिन 125 करोड़ को पार कर सकता है। इस वक्‍त ओपनिंग डे पर सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्‍म 'पठान' है, जिसने पहले दिन 57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। इसमें से हिंदी में फिल्‍म ने 55 करोड़ रुपये कमाए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.