देश में सबसे पहले बुरहानपुर बना हर घर जल सर्टिफाइड जिला

Updated on 03-10-2022 04:58 PM
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर जिले को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 पुरस्कार समारोह में देश का प्रथम हर घर जल प्रमाणित जिला घोषित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश को अनेक पुरस्कार मिले हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हर घर में जल पहुँचाने के कार्य को देश में सबसे पहले करने वाले जिले के रूप में प्रदेश के बुरहानपुर जिले का चयन राष्ट्रीय उपलब्धि है। बुरहानपुर जिले को इस कार्य में देश में प्रथम आने पर मिला यह पुरस्कार उस कठोर मेहनत का नतीजा है, जिसमें जिले की पंचायतों की ग्राम सभाएँ इस कार्य को सत्यापित कर चुकी हैं कि सभी घर, विद्यालय और आँगनवाड़ी केंद्रों में साफ और सुरक्षित पीने का पानी मिल रहा है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश को यह पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बुरहानपुर को हर घर नल से जल पहुँचाने के संकल्प को साकार करने वाले सभी लोग अभिनंदन के पात्र हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह गौरव और सम्मान टीम मध्यप्रदेश के सभी सदस्यों के सतत परिश्रम एवं ईमानदार प्रयासों का प्रतिफल है।

मुख्यमंत्री चौहान ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला प्रशासन, बुरहानपुर जिले के अधिकारी-कर्मचारी, जल जीवन मिशन के समस्त स्टाफ और जिले के नागरिकों एवं जन-प्रतिनिधियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.