दिन में चुभ रही धूप, रात में ठंड का एहसास, सोमवार से बदल सकता है मौसम का मिजाज

Updated on 07-10-2023 12:43 PM
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के 90 प्रतिशत क्षेत्र से जा चुका है। नमी कम होने से आसमान पूरी तरह साफ हो गया है। इस वजह से दिन में तीखी धूप की वजह से गर्मी बढ़ गई है, वहीं रात में हवाओं का रुख उत्तरी बना रहने से ठंडक का एहसास बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार से इस सीजन का पहला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। इससे हवाओं के साथ नमी आने से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। उससे दिन के तापमान में गिरावट होगी, लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

नमी कम होने से मौसम शुष्क

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में मानसून का प्रभाव पूर्वी मप्र के सिर्फ शहडोल, जबलपुर एवं रीवा संभाग के कुछ जिलों में रह गया है। प्रदेश के शेष क्षेत्र से मानसून जा चुका है। वातावरण से नमी कम होने के कारण बादल पूरी तरह छंट गए हैं। इस वजह दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। साथ ही धूप में चुभन महसूस हो रही है। हालांकि हवाओं का रुख लगातार उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। जिसके चलते शाम ढलते ही गुलाबी ठंड का एहसास होने लगता है।

मलाजखंड सबसे ठंडा

प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम 15.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में दर्ज किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ वर्षा भी हो सकती है। हवाओं का रुख बदलने से मप्र में भी दिन के तापमान में कुछ गिरावट एवं रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.