बस ऑपरेटर कंपनी ने बागसेवनिया थाने में की शिकायत:पीएफ, वेतन नहीं मिला, दो बड़े रूट पर नहीं उतरीं लो फ्लोर बसें

Updated on 17-06-2025 02:05 PM

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) के अधीन काम कर रही इन्क्यूबेट सॉफ्ट कंपनी के 40-50 ड्राइवर-कंडक्टर्स ने सोमवार को हड़ताल कर दी। प्रोविडेंट फंड (पीएफ) और तनख्वाह न मिलने से नाराज ड्राइवर-कंडक्टर्स का दावा है कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो यह हड़ताल बेमुद्दत की जाएगी।

इस दौरान भोपाल के दो बड़े रूट्स (चिरायु अस्पताल से कटारा हिल्स और कोकता बायपास से रातीबड़) पर 25 बसें नहीं उतारी गईं। इस कारण दोनों रूट पर रोजाना सफर करने वाले करीब 18 हजार यात्रियों को दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट्स का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, इस मामले में बस ऑपरेटर कंपनी की ओर से बागसेवनिया थाने में शिकायत की गई है। वहीं, बीसीएलएल के अफसरों का कहना है कि जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

कुल 18 हजार यात्री हैं इन दो रूट पर

रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 7 बजे इन्क्यूबेट सॉफ्ट कंपनी के ड्राइवर-कंडक्टर एम्प्री परिसर के पास बने डिपो पर पहुंचे, लेकिन बसें सड़क पर नहीं उतारीं। धीरे-धीरे उनकी भीड़ बढ़ने लगी तो इन्क्यूबेट सॉफ्ट कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू हो गया। कंडक्टर यूनियन अध्यक्ष सत्यम शर्मा का कहना है कि कंपनी ने 3 साल से पीएफ नहीं दिया है और 5 महीने से वेतन भी बाकी है। लोकल प्रबंधन से बात करने पर जवाब मिलता है कि हैदराबाद मुख्यालय में बात करो।

हैदराबाद पता किया तो सामने आया कि हमारा पीएफ और तनख्वाह जारी कर दी गई है। अब हमारे पास हड़ताल के अलावा और कोई चारा नहीं बचा। इधर, बीसीएलएल के मैनेजर एडमिन रोहित यादव का कहना है कि बस ऑपरेटर से बीसीएलएल की बातचीत जारी है। जल्द ही हम बसों का संचालन शुरू करवा देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.