आज शाम से नहीं चलेंगी बसें, बस आपरेटरों का है कहना- दिवाली के दिन बस चलाना खतरे से खाली नहीं

Updated on 25-10-2022 04:53 PM
दिवाली के त्योहार के मद्देनजर शाम से शहर में यात्री बसों का परिचालन बंद हो जाएगा। इसी के साथ अगले दिन मंगलवार को  खर पड़वा (प्रतिपदा)  के कारण बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। हालांकि, बुधवार से सड़कों पर पहले की तरह बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिनों तक दीपोत्सव पर्व मनाने की परपंरा है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि ग्रामीण रूट पर चलने वाली यात्री बसों की संख्या में कमी आ सकती है। लिहाजा, छोटी दिवाली से ही शहर के दीनदयाल चौक स्थित आइएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) यात्रियों से गुलजार रहा। लोगों में घर पहुंचने की होड़ रही। भिलाई, दुर्ग, रायपुर रूट की बसों में यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ रही। ज्यादातर बसें ओवर लोड चलीं।

सुबह एक फेरा लगाकर खड़ी हो जाएंगी बसें
बस आपरेटरों की मानें तो कटनी, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह जाने वाली बसे सोमवार की सुबह यात्रियों को लेकर जाएंगी पर एक फेरा लगाने के बाद वापस आकर खड़ी हो जाएंगी। दूसरे दिन पड़वा पर बसों का संचालन बंद रहेगा। तीसरे दिन फिर बसों का संचालन शुरू होगा, लेकिन इनकी संख्‍या कम रहेगी।

रात में बस चलाने में जोखिम
बस आपरेटरों की मानें तो दिवाली की रात बस चलाना खतरे से खाली नहीं है क्‍योंकि रात में पटाखे फूटते हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है और इसी के साथ सवारी भी उतनी नहीं मिलती है। कर्मचारी भी अवकाश पर रहते हैं।

पड़वा पर मेट्रो बसें भी रहेंगी बंद
दिवाली के दूसरे दिन पड़वा के मद्देनजर मेट्रो बसों का संचालन भी बंद रहेगा। हालांकि, दिवाली वाले दिन रात नौ बजे तक बसों का संचालन होगा। जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि भाईदूज के दिन से बसें फिर से चलने लगेंगी।

380 बसों हो रही संचालित
शहर में आइएसबीटी से रोजाना 380 बसें चलती हैं। सुबह चार बजे से बसें छूटने लगती हैं और यह सिलसिला रात भर चलता रहता है। जबलपुर से डिंडौरी, कटनी, मैहर, सागर, रीवा, मंडला सहित अन्य राज्यों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.