पहले खरीदो बाद में चुकाओ, स्कीम से कर्ज में डूबे अमेरिका में 2021 में 18% युवा नहीं चुका पाए, सिबिल स्कोर पर पड़ रहा इफेक्ट

Updated on 31-10-2022 06:44 PM

अमेरिका में पहले खरीदो बाद में चुकाओ (BNPL) स्कीम के चलते युवा कर्ज में डूब रहे हैं। इससे उनका सिबिल स्कोर भी खराब हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 18 से 29 साल की उम्र के 18% कंज्यूमर 2021 में कर्ज नहीं चुका पाए। 11% ने कम से कम एक किस्त लेट दी। कोरोना के बाद छोटा कर्ज देने वाली ऐसी कंपनियों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आकर्षक और आसान शर्तों पर ब्याज मुक्त कर्ज के लालच में युवा अपनी सैलरी से ज्यादा खरीदी कर रहे हैं। फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी एसोसिएशन के सर्वे के मुताबिक, 4% BNPL यूजर्स कई कंपनियों से उधार लेते हैं।

इनकम से ज्यादा खर्च कर रहे हैं लोग
लोग एक तिहाई अपने खर्चे से ज्यादा खर्च करते हैं। इस वजह से कर्ज नहीं चुका पाते। शिकागो की रहने वाली 18 साल की सारा पेफरल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। सारा ने घर खरीदने के लिए कुछ रुपए जोड़कर रखे थे, लेकिन उसने स्कीम के तहत कई सामान खरीदना शुरू कर दिया। इस कारण उनका सब कुछ बर्बाद हो गया। सारा ने बैलूनिंग बैलेंस कंपनी से करीब 4 लाख रुपए का कर्ज दो महीने में 3 किस्तों में चुकाने के लिए लिया था। कंपनी ने उस पर उम्मीद से ज्यादा मेडिकल कॉस्ट जोड़ दिया। इससे यह राशि कई ज्यादा बड़ गई।

इस बारे में जब उन्होंने बात की तो फाइनेंशियल एडवाइजर ने उन्हें अकाउंट बंद कराने की सलाह दी, लेकिन जब तक उसका क्रेडिट स्कोर 720 से गिरकर 580 हो गया था। अब वह दो साल तक अपना घर खरीदने का सपना पूरा नहीं कर पाएगी।

BNPL ने 2021 में दिया 2 लाख करोड़ का कर्ज
कंज्यूमर फाइनेंशियल प्रोटेक्शन ब्यूरो की रिपोर्ट में 5 BNPL कंपनियों ने 2021 में 18 करोड़ लोगों को करीब 2 लाख करोड़ रुपए कर्ज दिया। जो 2019 से 10 गुना ज्यादा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कर्ज लेने वाले लोग BNPL के छिपे नुकसान को नहीं जान पा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.