खुद का मजाक बनवाकर दूसरों के चेहरे पर हंसी बिखेर रहे 'संस्कारी बाबू', कभी नेशनल हीरो थे Alok Nath

Updated on 10-07-2023 02:49 PM
इस दुनिया में शायद ही कोई हस्ती होगी, जिसे अपने ऊपर बनते मीम या मजाक देख खुशी होती होगी। लेकिन आलोक नाथ ऐसी शख्सियत हैं, जिनपर सबसे ज्यादा मीम बनाए गए। आज भी अगर हम गूगल पर आलोक नाथ का नाम लिखकर सर्च करते हैं तो 'आलोक नाथ मीम्स' लिखकर जरूर आता है। कोई भी मौका हो, यूजर्स 'संस्कारी बापू जी' के नाम से मशहूर आलोक नाथ का नाम साथ जोड़कर मीम्स बना ही देते हैं। लेकिन आलोक नाथ ने अपने ऊपर कसे जाने वाले तंज या मीम को हमेशा ही सकारात्मक नजरिए से लिया। बहुत ही कम होता है जब लोग खुद का मजाक बनता देख खुश होते हैं, लेकिन आलोक नाथ अपवाद हैं। यही नहीं, आलोक नाथ एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने फिल्मों में खुद से कम उम्र के एक्टरों के पिता का किरदार निभाया।

'मंडे मोटिवेशन' सीरीज में हम आपको Alok Nath के 'मीम स्टार' बनने की कहानी बताने जा रहे हैं। खुद को दूसरों के लिए हंसी का पात्र बनाना आसान नहीं है। इसके लिए जिगर चाहिए। लेकिन आलोक नाथ के पास वो जिगर है। भले ही लोग आज भी एक्टर के मीम बनाकर खूब हंसी-ठिठोली करते हों, भले ही खूब खिंचाई करते हों, लेकिन एक्टर इसे हमेशा पॉजिटिवली ही लिया है, जो सीखने लायक है।

बनना था हीरो और बन गए सपोर्टिंग एक्टर

Alok Nath Birthday: दस जुलाई 1956 में पैदा हुए आलोक नाथ 67 साल के हो चुके हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट होने के बाद आलोक नाथ मुंबई हीरो बनने आए थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें कैरेक्टर एक्टर बना दिया। पर सपोर्टिंग किरदारों से आलोक नाथ ने जो स्टारडम बटोरा, उसने उन्हें 80 के दशक में 'नेशनल स्टार' बना दिया था। 1986 में उन्होंने टीवी सीरियल 'बुनियाद' से तहलका मचा दिया था। आलोक नाथ स्टार बन चुके थे, और हर तरफ उन्हीं की चर्चा थी। उससे पहले 'गांधी' से वह फिल्मों में आ चुके थे। लेकिन फिल्मों में पहचान 'पिता' बनकर मिली। कई फिल्मों में आलोक नाथ ने लीड हीरो या हीरोइन के पिता या बाबूजी का किरदार निभाया। सूरज बड़जात्या की फिल्मों में तो आलोक नाथ 'बाबूजी' के किरदार में ही नजर आए। उनके डायलॉग हमेशा ऐसे होते थे, जिनमें संस्कार, सभ्यता, पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों की बातें होती थीं। आलोक नाथ जब अपने 20s में थे, तभी से उन्होंने पिता के किरदार निभाने शुरू कर दिए थे। यहां तक कि जब टीवी सीरियलों में आए, तो भी उन्हें पिता के ही रोल मिले।

जब मीम बने, ट्विटर पर दो दिनों तक छाए रहे आलोक नाथ

फिर वह पल भी आया, जब आलोक नाथ अचानक ही मीम की दुनिया का हिस्सा बन गए और गाहे-बगाहे ट्विटर पर छाए रहते। जनवरी 2014 में तो आलोक नाथ अचानक ही ट्विटर पर चर्चा में आ गए थे। लोगों ने आलोक नाथ के ऊपर जोक्स और मीम बनाकर शेयर करना शुरू कर दिया। मजेदार बात यह थी कि ये सारे मीम एक्टर के 'संस्कारी बाबू जी' वाले डायलॉग को लेकर बनाए गए थे। लोग इन्हें इंजॉय कर रहे थे। तब आलोक नाथ इससे बेखबर थे और वह दो दिनों तक ट्विटर पर ट्रेंड करते रहे थे।

पहली बार मीम देख घबरा गए थे आलोक नाथ

आलोक नाथ के मीम देखकर लोग तब खूब हंसते थे। उनके मीम आज भी छाए रहते हैं। आज आलोक नाथ खुद पर बने मीम देख एकदम कूल महसूस करते हैं। पर शुरुआत में वह घबरा गए थे। आलोक नाथ ने इस बारे में 2014 में 'रेडिफ' को दिए इंटरव्यू में बताया था। एक्टर ने कहा था, 'टीवी पर राजश्री की 'हम साथ साथ हैं' फिल्म आई। मैंने उसमें संस्कार और पारिवारिक मूल्यों का कोई डायलॉग बोला होगा। उसी पर मीम बनाकर वायरल किए जाने लगे। सुबह से ही मुझे फोन आने लगे तो मेरे हाथ-पांव फूल गए। पत्नी ने पूछा कि क्या आपने कुछ कहा या किया जो आप ट्रेंड कर रहे हैं? मेरे होश उड़ गए थे। न तो मैं ट्विटर पर था और ना ही मेरा फेसबुक अकाउंट था। मैं टेक सेवी भी नहीं हूं। मैंने बच्चों से पूछा तो उन्होंने मुझसे रिलैक्स करने को कहा, और बोले कि रात को कुछ हुआ था और अब ट्विटर पर वायरल है। लोगों को मजा आ रहा है।'

41 साल से लोगों के दिलों में कैद हैं आलोक नाथ

आलोक नाथ ने कहा था कि वह यह सोचकर टेंशन में आ गए थे कि आखिर उन पर ही क्यों मीम बने? वह तो किसी बॉलीवुड पार्टी में भी नहीं जाते? किसी को लेकर कुछ कहा भी नहीं। दो दिनों तक आलोक नाथ ट्विटर पर चर्चा का विषय बने रहे। अब स्थिति ऐसी है कि कोई भी मुद्दा होता है तो यूजर्स तुरंत ही आलोक नाथ के फिल्मी डायलॉग के मीम बनाकर वायरल कर देते हैं। आलोक नाथ 1982 में फिल्म 'गांधी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इतने साल बाद भी अगर आलोक नाथ लोगों को याद हैं, उनके जेहन में कैद हैं, तो यह बड़ी उपलब्धि है। नहीं तो जो कलाकार फिल्मी पर्दे से गायब हो गया है, लोग उसे भुला देते हैं। फिर उसे गुमनामी के अंधेरे में जाने से कोई नहीं रोक पाता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.