अविरल निर्मल नर्मदा योजना को आज कैबिनेट देगी मंजूरी:कोरोना के समय शुरू की गई मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में होगा बदलाव

Updated on 18-03-2025 02:52 PM

मोहन यादव कैबिनेट ने 12 मार्च को सदन में पेश किए गए बजट में घोषित नई योजना अविरल निर्मल नर्मदा को आज मंजूरी देगी। इसके साथ ही कोरोना काल में शुरू की गई मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में बदलाव को भी कैबिनेट आज मंजूरी देगी। बैठक में मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी विधेयक और मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में संगठन संरचना को भी मंजूरी दी जाएगी।

इन योजनाओं को मिलेगी मंजूरी

  • भोपाल के झागरिया खुर्द में 4.940 हेक्टेयर जमीन पर आयुष्मान भारत योजना की स्थापना के लिए नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग नई दिल्ली को भूमि आवंटन के लिए कैबिनेट मंजूरी देगी।
  • मोहन सरकार के बजट में नई योजना अविरल निर्मल नर्मदा को कैबिनेट आज मंजूरी देगी।
  • कोरोना के समय शुरू की गई मुख्यमंत्री बाल आशिर्वाद योजना में संशोधन को कैबिनेट मंजूरी देगी।
  • तुअर दाल के वर्ष 2024-25, 2025-26, 2026-27 के न्यूनतम समर्थन मूल्य को भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत मंजूरी दी जाएगी।
  • प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लाजिस्टिक कॉर्पोरेशन के गोदाम में किए गए नए बदलाव के आधार पर निर्माण को मंजूरी दी जाएगी।
  • औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत इंदौर पीथमपुर फाइनेंशियल कॉरिडोर योजना क्षेत्र में आपसी सहमति के आधार पर भू अर्जन की कार्यवाही में संशोधन को मंजूरी दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.