मां के खून का हिसाब, मैच रूकवाकर कटवाए बाल, सुनील गावस्कर की जिंदगी के ये किस्से रौंगटे खड़े कर देंगे

Updated on 10-07-2023 02:30 PM
नई दिल्ली: जब तक गावस्कर नहीं आए थे, भारतीय बल्लेबाजों की छोटी गेंदों से दूर भागने की छवि बनी हुई थी। कहा जाता था कि उनमें इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो तेज गेंदबाजी के सामने टिके रहें। उनके आने से एक नए युग की शुरुआत हुई, जहां भारतीय बल्लेबाज खतरनाक से खतरनाक गेंदबाजों की आंखों में आंखें डालकर क्रिकेट खेला करते थे। अपनी इसी टफनेस के चलते सुनील गावस्कर इंडियन क्रिकेट के पहले सुपरस्टार कहलाए, जो बिना हेलमेट पहने 70s के खतरनाक गेंदबाजी तेज गेंदबाजी अटैक का सामना किया करते थे। आज पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का 74वां जन्मदिन है। दाएं हाथ के इस लिटिल मास्टर ने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 34 शतकों के साथ 10,122 रन बनाए। 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के अहम सदस्य भी रहे।

बेकार नहीं जाने दिया मां का खून
क्रिकेट का खेल सुनील गावस्कर के परिवार में शामिल था। पिता मनोहर क्लब लेवल के ठीक-ठाक खिलाड़ी थे, जो अपने ऑफिस के लिए खेला करते थे। यहां तक कि सुनील गावस्कर को उनकी मां मीनल गावस्कर ने भी बचपन में ट्रेनिंग दी। छोटे से घर के बरामदे में अपने बेटे की ओर टेनिस बॉल फेंकती। एक बार नन्हें सुनील ने इतनी जोर से शॉट मारा कि मां की नाक से खून निकलने लगा। मीनल ने अपने बेटे गावस्कर के भीतर मेहनत और अनुशासन के ऐसे बीज बोये, जो उन्हें खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी पीछे नहीं रहने देती। सुनील गावस्कर ने अपनी मां और पूरे परिवार का भरोसा टूटने नहीं दिया। मैदान पर विरोधी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और खून के एक-एक कतरे का हिसाब पूरा किया।

    बीच में ही कटवाए बाल
    बात साल 1974 की है। मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड की टीम आमने-सामने थी। ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर सुनील गावस्कर के बल्ले से रन बरस रहे थे, लेकिन तेज हवाओं के चलते उनके बढ़े हुए बाल बार-बार आंखों के सामने भी आ रहे थे। इससे गावस्कर को काफी परेशानी हो रही थी। बस फिर क्या था, वह ग्राउंड अंपायर डिकी बर्ड (Dickie Bird) के पास पहुंच गए और अपने बाल काटने का अनुरोध किया। अंपायर बर्ड ने जेब से कैंची निकाली ओर गावस्कर को परेशान करने वाले बालों का सफाया कर दिया। ये वो दौर था, जब अंपायर्स बॉल में निकले धागे को काटने के लिए हमेशा साथ कैंची रखते थे। इस मैच में लिटिल मास्टर ने 101 रन बनाए थे पर इंग्लैंड 202 रन से मैच जीत गया था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
    Advt.