क्या 'बिग बॉस 17' के बाद तलाक ले सकते हैं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन? एक्ट्रेस ने खुद कही ये बात

Updated on 22-12-2023 02:49 PM
'बिग बॉस 17' में लगातार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन चर्चा में बने हुए हैं। अक्सर दोनों मियां बीवी के बीच लड़ाई झगड़े और नोंकझोंक देखने को मिल रही है। लेकिन अब दोनों के बीच ऐसा कुछ हो गया है जिसके बाद लोग तंग आ गए हैं कि क्या दोनों तलाक ले सकते हैं? जी हां, खुद अंकिता ने पति विक्की जैन से कहा कि ऐसा करते हैं कि तलाक ले लेते हैं। उन्हें लौटकर उनके साथ नहीं जाना है। चलिए बताते हैं आखिर पूरी बात क्या है।

जब से वाइल्ड कार्ड आयशा खान की एंट्री शो में हुई है तबसे विक्की जैन संग उनकी खूब बन रही है। दोनों के बीच ही कुछ ऐसी बात होती है कि अंकिता गुस्सा हो जाती हैं और डिवोर्स वाली बात कहती हैं। अब अंकिता के मुंह से तलाक की बात निकली तो उनके फैंस भी चिंता में आ गए हैं।

क्यों अंकिता ने कही विक्की जैन संग तलाक की बात?

हुआ यूं कि आयशा खान के साथ विक्की जैन गप्पे लड़ा रहे थे। तभी दोनों हंसी मजाक में कहते हैं कि शादी के बाद लोग खूब सफर करते हैं। अब यही बात अंकिता को बुरी लग जाती है और वह कहती हैं कि ऐसा करते हैं कि तलाक ले लेते हैं अगर तुम शादी के बाद इतना सफर कर रहे हो तो।

पढ़िए आयशा-विक्की-अंकिता के बीच की बातचीत

विक्की जैन- शादी के बाद काफी कुछ सफर करना पड़ता है।
आयशा खान- इसलिए मैं शादी नहीं करना चाहती, सिर्फ पिता ही ऐसे इंसान हैं जिनकी वजह से शादी के मन होता है।
अंकिता लोखंडे- (विक्की जैन से पूछते हुए) आखिर ये सब बातें कहने के पीछे का कारण क्या है
विक्की जैन- मैं कभी नहीं कह पाता कि मैं क्या फील कर रहा हूं। शादीशुदा मर्द जाहिर ही नहीं कर पाते वह क्या सफर कर रहे हैं।

अंकिता लोखंडे- अगर तुम इतना ही परेशान हो गए हो तो तुम मेरे साथ क्यों हो, तलाक ले लेते हैं। मुझे तुम्हारे साथ घर नहीं जाना है।
अंकिता लोखंडे- (आयशा खान से) मुझे पता है कि विक्की मुझे प्यार करते हैं लेकिन वह कई बार मुझे कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं।

इन कंटेस्टेंट के बीच भी हुई लड़ाई

अब इस बातचीत के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विक्की जैन और अंकिता के बीच एक बार फिर खतरनाक लड़ाई होती है। इसके बाद टास्क के दौरान ईशा-अभिषेक, मन्नारा-यूके 07 राइडर और अंकिता-ऐश्वर्या के बीच भी खूब बहसबाजी होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.