अभी तक निज्‍जर की हत्‍या में कनाडा को नहीं मिला कोई सुराग, तो क्‍या पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर बोला झूठ

Updated on 28-09-2023 01:22 PM
ओटावा: 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्‍तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या हुई थी। हत्‍या के तीन महीने बाद 18 सितंबर को प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के शामिल होने की बात संसद में कह डाली। जबकि हकीकत इससे काफी अलग है। अभी तक ट्रूडो की इंटेलीजेंस एजेंसियां निज्‍जर के हत्‍यारे को तलाश नहीं पाई हैं। कनाडा की इंटेलीजेंस एजेंसी ने अभी तक वॉन्‍टेड खालिस्तानी आतंकी की हत्या से पहले या बाद में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कनाडा के अंदर या बाहर उड़ान भरने वाले किसी भी भारतीय नागरिक की पहचान नहीं की है जिसका इस घटना से कोई ताल्‍लुक हो।
क्‍या कनाडा से भाग गए हत्‍यारे
सूत्रों की तरफ से पुष्टि की गई है कि सरे की स्थानीय पुलिस, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) और कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (सीएसआईएस) के जांचकर्ताओं ने इस दिशा में काफी माथापच्‍ची की है। उन्‍होंने यह पता लगाने की कोशिश की थी कि क्या भारतीय मूल के एजेंटों ने जून के आसपास देश के अंदर या बाहर यात्रा की थी। लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा है। कनाडा की पुलिस को अभी तक अपनी तलाश में कोई सफलता नहीं मिली है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद हमलावर देश छोड़कर भाग गए होंगे।
क्‍या गैंगवार का नतीजा था मर्डर
निज्जर की हत्या में कनाडा की पुलिस ने दो ऐसी गाड़‍ियों पर ध्‍यान लगाया था जिस पर उसे शक था। पुलिस की जांच एक जली हुई कार और एक सिल्वर 2008 टोयोटा कैमरी पर केंद्रित थी। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद हत्यारों ने इन्‍हीं गाड़‍ियों का प्रयोग किया था। सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि की है। निज्‍जर की हत्‍या हाल के दिनों में क्षेत्र में हुए गैंगवार से जुड़ी कई हत्याओं की याद भी दिलाती है। इसके अलावा अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक निज्जर के हत्यारों ने उसके एक सहयोगी पर बंदूक तान दी थी। इसने उनका पीछा करने की कोशिश की थी, लेकिन गोली नहीं चलाई।

परिवार ने भी दिए कई बयान
एक्‍सपर्ट्स की मानें तो यह उन लोगों की खासियत होती है जो व्यक्तिगत हिसाब-किताब तय करने या फिर दुश्‍मनी निकालने के इरादे से आगे बढ़ते हैं। लेकिन फिर भी गोली नहीं चलाते हैं। एक सीनियर खुफिया अधिकारी ने कहा कि ऐसे लोग इतने रणनीतिक होते हैं कि वो अपनी दुश्‍मनी की वजह से बाकी लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं। निज्जर के परिवार की तरफ से भी मीडिया को कई बयान दिए गए हैं। इनसे पता चलता है कि वह सीएसआईएस के साथ निकट संपर्क में था। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि वह मुखबिर था या नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.