भारत के खिलाफ खबर प्‍लांट कराने में जुटा कनाडा! न‍िज्‍जर हत्‍या पर सबूत होने का किया दावा, द‍िखाने से बच रहे ट्रूडो

Updated on 22-09-2023 01:23 PM

ओटावा: भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास पैदा हो चुकी है। आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सीधे तौर पर भारत पर आरोप लगाए। उनका कहना है कि इसके पीछे भारत की खुफिया एजेंसियों का हाथ है। इसके साथ ही उन्होंने एक भारतीय डिप्लोमैट को देश छोड़ने को कहा। अब कनाडा के CBC न्यूज का दावा है कि निज्जर की मौत की जांच में खुफिया जानकारी है। रिपोर्ट का कहना है कि कनाडा के पास ह्यूमन और सिग्नल दोनों तरह के इंटेलिजेंस हैं।


रिपोर्ट में कहा गया कि खुफिया जानकारी में कनाडा में मौजूद भारतीय राजनयिकों के साथ-साथ भारतीय अधिकारियों से जुड़े संचार शामिल हैं। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि खुफिया जानकारी सिर्फ कनाडा से नहीं आई, बल्कि कुछ फाईव आई खुफिया गठबंधन के एक सहयोगी से आई है। फाइव आई यानी पांच आंख के इंटेलिजेंस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूके और अमेरिका आते हैं। कथित तौर पर हरदीप सिंह निज्जर की मौत की जांच में सहयोग मांगने के लिए कनाडा के अधिकारी कई बार भारत गए।
 

'हत्या के पीछे भारत'

कनाडा में भारत वांटेड आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को एक गुरद्वारे के सामने 18 जून को गोली मार दी गई थी। कनाडा के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जोडी थॉमस अगस्त के मध्य में चार दिनों के लिए भारत में थे। सितंबर में भी वह पांच दिनों के लिए गए। रिपोर्ट में एक बड़ा आरोप लगाया गया है। इसमें कहा गया कि भारतीय अधिकारी पर्दे के पीछे इन आरोपों से इनकार नहीं करते। हालांकि कनाडा ने अब तक कोई सबूत नहीं दिया है।

कनाडा आतंकियों को दे रहा शरण

निज्जर की हत्या के मुद्दे से कनाडा और भारत के संबंधों में जहर घुल गया है। भारत सरकार ने कनाडा के सभी आरोपों को नकार दिया है। इसके साथ आरोप लगाया है कि कनाडा खालिस्तान समर्थकों को शरण दे रहा है। रिश्ते इस हद तक खराब हो चुके हैं कि दोनों देशों ने एक दूसरे के राजनयिकों को देश छोड़ने को कह दिया है। गुरुवार को भारत ने कनाडाई लोगों के लिए वीजा प्रोसेस बंद कर दिया। क्या कनाडा भी ऐसा कुछ करेगा? यह पूछए जाने पर कनाडा की डिप्टी पीएम क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि हमारा फोकस कनाडा के लोगों की सुरक्षा है।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.