भारत के पलटवार से कनाडा की अकड़ पड़ी ढीली, ट्रूडो की व‍िदेश मंत्री ने जताई 'प्राइवेट टॉक' की इच्‍छा

Updated on 04-10-2023 01:44 PM
ओटावा: भारत और कनाडा के बीच तनाव सुलझता नहीं दिख रहा है। भारत ने अब कनाडा के 41 राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए कह दिया है। इसके बाद रिश्‍तों के और तनावपूर्ण होने की आशंका बढ़ गई है। लेकिन इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की विदेश मंत्री का बड़ा बयान आया है। विदेश मंत्री मेलोनी जॉली ने अब भारत के साथ अकेले में यानी प्राइवेट वार्ता की बात कही है। जोली ने कहा है कि वह चाहती हैं भारत और कनाडा के बीच सभी मसलों का हल हो जाए और इसके लिए वह अकेले में बात करना चाहती हैं।


भारत सरकार के संपर्क में
कनाडाई मंत्री ने कहा, 'हम भारत सरकार के संपर्क में हैं। हम कनाडा के राजनयिकों की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हम निजी तौर पर बातचीत करना जारी रखेंगे क्योंकि हमारा मानना है कि राजनयिक बातचीत निजी रहने पर ही सबसे अच्छी होती है।' मंगलवार को भारत ने कनाडा को 10 अक्टूबर तक करीब 41 राजनयिकों को वापस बुलाने का आदेश दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार ने समय सीमा के बाद देश में रहने वाले किसी भी कनाडाई राजनयिक की राजनयिक प्रतिरक्षा छीनने की भी धमकी दी है।
भारत के कड़े तेवर
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने कनाडा से अपनी राजनयिक उपस्थिति 62 से घटाकर 41 राजनयिकों तक करने की रिक्‍वेस्‍ट की है। हालांकि अभी तक, न तो भारत और न ही कनाडा ने आधिकारिक तौर पर इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को ही ट्रूडो ने कहा कि उनका देश भारत के साथ तनाव को आगे बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहा है। उनका कहना था कि कनाडा नई दिल्ली के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक रूप से जुड़ना जारी रखेगा। ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार कनाडा के परिवारों की मदद के लिए भारत में जमीन पर रहना चाहती है।

ट्रूडो ने लगाए 'बेतुके' आरोप
ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर जो कि कनाडा का नागरिक था, उसकी हत्‍या में भारतीय एजेंटों की 'संभावित' संलिप्तता का आरोप लगाया है। उसके बाद से ही दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खराब हो गए हैं। निज्‍जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में दो नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भारत ने आरोपों को 'बेतुका' और 'प्रेरित' बताते हुए खारिज कर दिया है। कनाडा ने इसके बाद भारत के एक राजनयिक को देश से निकाल दिया था। इसके बदले भारत सरकार ने भी एक सीनियर कनाडाई राजनयिक को भी निकाल दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.