कनाडा के रैपर-सिंगर Tory Lanez को मिली 10 साल की जेल की सजा, तीन साल पहले किया था यह अपराध

Updated on 09-08-2023 03:09 PM
कनाडाई रैपर टोरी लेनेज को 2020 में हिप-हॉप स्टार मेगन थे स्टैलियन को गोली मारने के जुर्म में मंगलवार, 8 अगस्त को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इस घटना पर सात महीने बाद फैसला आया है। दो दिनों तक चली सुनवाई के बाद लॉस एंजेलिस सुपीरियर कोर्ट के जज ने टोरी लेनेज को सजा सुनाई।

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2020 में काइली जेनर ने एक पूल पार्टी आयोजित की थी, जिसमें Tory Lanez और मेगन थे स्टैलियन भी मौजूद थीं। वहां टोरी और मेगन के बीच बहस हो गई और इस दौरान टोरी यानी डेस्टार पीटरसन ने मेगन के पैर में गोली मार दी थी।

मेगन की हुई थी सर्जरी, हॉस्पिटल में कटे दिन

इसके बाद मेगन के पैर की सर्जरी करनी पड़ी थी, और वह चार दिन तक हॉस्पिटल में रही थीं। इसके बाद भी मेगन चल नहीं पाईं। हालांकि फिजियोथैरेपी से उन्हें काफी मदद मिली और फिर वह चलने में समर्थ हुईं।

टोरी लेनेज बोले- हां मैंने गलत किया था

Tory Lanez ने सजा के दौरान कबूल किया कि उन्होंने Megan Thee Stallion के साथ गलत किया था। साथ ही कहा कि वह मेगन को दोस्त मानते हैं। प्रॉसिक्यूशन ने टोरी लेनेज के लिए 13 साल की सजा की मांग की थी, लेकिन जज ने 10 साल की सजा सुनाई।

3 मामलों में दोषी पाए गए टोरी लेनेज

दिसंबर 2022 में टोरी लेनेज को तीन मामलों में दोषी पाया गया था। इनमें किसी वाहन में लोडेड और बिना लाइसेंस की बंदूक रखना, सेमीऑटोमेटिक हैंडगन से हमला करना और घोर लापरवाही के साथ बंदूक चलाना शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.