सूर्यकुमार यादव के शतक से ज्यादा इस बात से गदगद हैं कप्तान रोहित शर्मा, जीत के बाद झलकी खुशी

Updated on 13-05-2023 08:27 PM
मुंबई: गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) टी20 मैच में शुक्रवार को 27 रन से हराने के बाद मुंबई इंडियंस (MI vs GT) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma ने कहा कि इस मैदान पर लक्ष्य का बचाव करना शानदार रहा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 218 रन बनाने के बाद गुजरात की पारी को आठ विकेट पर 191 रन पर रोक दिया। इस जीत के बाद मुंबई की टीम 12 मैच में सात जीत से 14 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। गुजरात की टीम इतने ही मैच में 16 अंक के साथ शीर्ष पर है।

स्कोर डिफेंड करने से खुश रोहित

रोहित शर्मा ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘यह काफी रोमांचक मैच साबित हुए। हमें इन दो अंकों की काफी जरूरत थी। पहले बल्लेबाजी कर के लक्ष्य देना और फिर इस तरह से उसका बचाव करना सुखद था। मैदान पर ओस के बहुत अधिक होने से गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां कठिन हो गई थी, इसलिए यह उनकी ओर से यह कमाल का शानदार प्रयास था। हम विकेट लेते रहे और इस प्रारूप में आपको वह करना होगा, हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की।’


मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में नाबाद 103 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने अपनी इस पारी को टी20 में सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक करार दिया। सूर्यकुमार ने कहा, ‘यह टी20 में मेरी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी। मैं हमेशा मानता हूं कि अगर आपकी टीम जीतती है तो पारी अधिक कारगर होती है और आज ऐसा ही हुआ।’

हार्दिक ने किसपर फोड़ा ठिकरा

गुजरात के लिए राशिद खान ने चार विकेट लेने के बाद 32 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के लगाये। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘ऐसा लग रहा था कि हमारी टीम की तरफ से सिर्फ राशिद ही सही तरीके से खेल रहे थे। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहद शानदार थे। हम खेल के किसी भी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हमारे पास स्पष्ट योजनाओं की कमी थी और जो योजना थी उस पर गेंदबाज खरे नहीं उतरे। हमने 25 रन ज्यादा लुटा दिये। लेकिन राशिद की वजह से हमने अपनी नेट रन दर पर बड़ा नुकसान नहीं होने दिया।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.